24 घण्टे ऑनलाइन

झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

चेहरे पर काले धब्बे और पिग्मेंटेशन (Pigmentation) के कई कारण हो सकते हैं। धूप की वजह से काले धब्बे हो जाते हैं तो कई बार हार्मोंस की वजह से भी चेहरे पर भूरे धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं। जो दिखने में भद्दे लगते हैं और…

24GhanteOnline
September 1, 2026
2 min read
झाइयों से छुटकारा दिलाएगा ये ब्यूटी हैक

चेहरे पर काले धब्बे और पिग्मेंटेशन (Pigmentation) के कई कारण हो सकते हैं। धूप की वजह से काले धब्बे हो जाते हैं तो कई बार हार्मोंस की वजह से भी चेहरे पर भूरे धब्बे बनना शुरू हो जाते हैं। जो दिखने में भद्दे लगते हैं और महिलाओं को लगता है कि उनकी सुंदरता खराब हो रही है। अगर आप ऐसे ही डार्क स्पॉट और पिंग्मेंटेशन (Pigmentation) से परेशान हैं और घरेलू नुस्खा आजमाना चाहती हैं तो हल्दी से बना फेस पैक लगा लें। इस तरह बनाएं फेस पैक।

ऐसे बनाएं हल्दी से फेस पैक


हल्दी से बना फेस पैक चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। अगर आप डार्क स्पॉट और पिग्मेंटेशन (Pigmentation) से परेशान हैं तो लगातार 15-20 दिनों तक इस फेस पैक को लगाएं।

फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच हल्दी को लेकर लोहे के तवे पर भून लें। जैसे ही हल्दी का कलर गोल्डन हो जाए गैस की फ्लेम को बंद कर दें और किसी कांच के बाउल में निकाल लें। अब इस हल्दी में शहद मिक्स करें और पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए सूखने दें। पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

हल्दी में मिलाएं दही


अगर स्किन ऑयली है तो शहद की बजाय हल्दी में दही और टमाटर का रस मिलाक फेस पैक बनाएं और चेहरे पर लगाएं। जिससे पिग्मेंटेशन की समस्या दूर होने में मदद मिलेगी।

क्यों हल्दी से दूर होगा डार्क स्पॉट


हल्दी में करक्यूमिन एंटीऑक्सीडेंट्स होता है जो मेलानिन के प्रोडक्शन को कम करता है। मेलानिन स्किन में पिग्मेंटेशन के लिए जिम्मेदार होते हैं। जब हल्दी को स्किन पर लगाते हैं तो हाइपरपिग्मेंटेशन (Pigmentation) की समस्या कम होने में मदद मिलती है और स्किन पर हो रहे काले-भूरे धब्बे भी हल्के होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…