‘उदयपुर फाइल्स’ सिनेमाघर में हुई रिलीज, परिवार संग फिल्म देखेंगे कन्हैयालाल के बेटे
कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (Udaipur Files) शुक्रवार को देशभर के 4500 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उदयपुर में यह फिल्म सेलिब्रेशन मॉल, अरबन स्क्वायर और लेक सिटी मॉल के एक-एक शो में प्रदर्शित…
कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ (Udaipur Files) शुक्रवार को देशभर के 4500 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। उदयपुर में यह फिल्म सेलिब्रेशन मॉल, अरबन स्क्वायर और लेक सिटी मॉल के एक-एक शो में प्रदर्शित की गई। फिल्म को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं।
कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने बताया कि वे परिवार सहित मूवी देखने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस फिल्म (Udaipur Files) में उनके पिता की तालिबानी तरीके से की गई हत्या और उससे जुड़े पूरे घटनाक्रम को दिखाया गया है। उन्होंने लोगों से भी फिल्म देखने की अपील की।
सरकार ने हटाई रिलीज पर रोक
फिल्म की रिलीज पर पहले अंतरिम रोक लगी थी। 10 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ संगठनों और एक आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर सुनवाई करते हुए रोक लगाई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जिसने 25 जुलाई 2025 को रिलीज की अनुमति दी। इसके बाद फिर से दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।
1 अगस्त को हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिए कि वह समीक्षा कर निर्णय लें। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक समिति बनाकर फिल्म की समीक्षा की और 6 अगस्त को फिल्म को रिलीज की मंजूरी दे दी।
घटना को सामने लाना, न कि किसी को निशाना बनाना : निर्माता
निर्माता अमित जानी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि उनका मकसद किसी समुदाय को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि एक सच्ची घटना को जनता के सामने लाना है। फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनाते ने किया है। फिल्म में विजय राज ने कन्हैयालाल की भूमिका निभाई है, जबकि रजनीश दुग्गल और प्रीति झांगियानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
