24 घण्टे ऑनलाइन

उद्यमी समाधान दिवस में उद्यमियों को मिलेंगी 36 ऑनलाइन सेवाएं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए योगी सरकार 6 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में उद्यमी समाधान दिवस (Udyami Samadhan Diwas) का आयोजन…

24GhanteOnline
May 4, 2025
2 min read

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए योगी सरकार 6 मई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में उद्यमी समाधान दिवस (Udyami Samadhan Diwas) का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों की जमीनी समस्याओं को सुनना, समझना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) द्वारा उद्यमियों को निर्बाध सहायता प्रदान करने के लिए 36 ऑनलाइन ई-सर्विसेज उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सेवाओं के माध्यम से भूमि आवंटन से लेकर उत्पादन प्रारंभ होने तक की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है।

प्रदेश में निवेश का माहौल होगा और अधिक सुदृढ़


UPSIDA के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय एवं परियोजना कार्यालय के साथ-साथ जिला एवं मंडलीय उद्योग बंधु बैठकों के माध्यम से भी उद्यमियों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस समाधान दिवस (Udyami Samadhan Diwas) के माध्यम से न केवल उद्यमियों को लाभ मिलेगा, बल्कि प्रदेश में निवेश का माहौल भी और अधिक सुदृढ़ होगा। सरकार की यह पहल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूती प्रदान करेगी और प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य की ओर और तेजी से अग्रसर करेगी।

औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति


इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी एवं UPSIDA के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

सरकार का मानना है कि नई ई-सेवाओं और समाधान दिवस जैसे आयोजनों से उद्योगों को बेहतर माहौल मिलेगा और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। उत्तर प्रदेश सरकार की यह पहल राज्य में रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास को नई गति देने वाली साबित हो रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें