24 घण्टे ऑनलाइन

मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर मुख्य मार्ग एनएच 28 पर बने खतरनाक मोड़ पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर ही एक बर्तन की दुकान में घुस गई जिससे दुकान में रखा सामान, दुकान एवं घर व घर में खड़ी…

24GhanteOnline
August 12, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर मुख्य मार्ग एनएच 28 पर बने खतरनाक मोड़ पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर मोड़ पर ही एक बर्तन की दुकान में घुस गई जिससे दुकान में रखा सामान, दुकान एवं घर व घर में खड़ी कार एवं स्कूटी पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 4 बजे के आसपास मोहाना की तरफ से आ रही ट्रक बर्डपुर चौराहे पर पहुचते ही मोड़ पर खड़ी टैक्सियों के वजह से ट्रक खतरनाक मोड़ पर मुड़ नहीं पाया और अनियन्त्रित होकर दूसरी पटरी पर जाकर सीधे बर्तन के दुकान में घुस गई, जिससे दुकानदार का लाखो का सामान छतिग्रस्त हो गया और सेवा निवृत्त शिक्षक विश्वम्भर नाथ पाण्डेय के मकान भी छतिग्रस्त हो तथा उनकी छत, दीवाल, शटर, चैनल गेट, बीम, शटर, कार एवं स्कूटी भी छतिग्रस्त हो गयी है जिससे उनका भी लाखों का नुकसान हुआ है। उक्त मामले में विश्वम्भर नाथ पाण्डेय ने मोहाना थाना पर सूचना देकर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। इस सम्बन्ध में मोहना थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि सूचना पर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें