24 घण्टे ऑनलाइन

टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज गिरा, कई मजदूर दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फिरोजाबाद। जिले के टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे रेस्ट कैंप कॉलोनी से लेकर लाइनपार अहाता शोभाराम तक ओवरब्रिज (Railway Overbridge) बनाया जा रहा था। ये ओवरब्रिज बृहस्पतिवार रात गिर गया। पुलिस को इसके…

24GhanteOnline
October 9, 2025
1 min read

फिरोजाबाद। जिले के टूंडला में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के ऊपर रेलवे रेस्ट कैंप कॉलोनी से लेकर लाइनपार अहाता शोभाराम तक ओवरब्रिज (Railway Overbridge) बनाया जा रहा था। ये ओवरब्रिज बृहस्पतिवार रात गिर गया। पुलिस को इसके नीचे कुछ मजदूरों के दबने की जानकारी मिली है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

चाैकीदार सत्यप्रकाश के मुताबिक माैके पर कुल 16 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 10 के करीब घायल मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा जा चुका है। रात का अंधेरा होने के चलते रेस्क्यू कार्य में देर हो रही है। यह फ्लाईओवर (Railway Overbridge) लाइनपार क्षेत्र को टूंडला शहर के मुख्य भाग से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार को नाले के किनारे बने ओवरब्रिज के पिलरों के ऊपर स्लैब डाला गया था।

बताया जा रहा है कि नाला धंसने के कारण यह हादसा हुआ है। इस पुल (Railway Overbridge) के बनने से आगरा के फतेहाबाद कस्बा के साथ ही लाइनपार के 50 से अधिक गांव जुड़ते।

घटना के बाद ठेकेदार माैके पर से फरार हो गया। माैके पर बचाव कार्य जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें