24 घण्टे ऑनलाइन

नासा के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

लखनऊ: NASA द्वारा जारी वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश का दुनिया के सबसे अधिक रोशन क्षेत्रों में प्रमुखता से उभरना प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह…

24GhanteOnline
April 20, 2026
2 min read

लखनऊ: NASA द्वारा जारी वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश का दुनिया के सबसे अधिक रोशन क्षेत्रों में प्रमुखता से उभरना प्रदेश की विद्युत व्यवस्था के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। यह केवल रोशनी का आंकलन नहीं, बल्कि प्रदेश में बिजली की पहुंच, विश्वसनीयता और व्यापकता का अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण है। यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश अब ऊर्जा उपलब्धता के मामले में एक नए युग में प्रवेश कर चुका है।

इस वैश्विक मान्यता के पीछे प्रदेश सरकार की सतत प्रतिबद्धता और नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में किए गए व्यापक सुधारों की अहम भूमिका रही है। राज्य में पिछले कुछ वर्षों में विद्युत उत्पादन क्षमता में रिकॉर्ड वृद्धि की गई है, जिससे बढ़ती मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। साथ ही, दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्रोतों से बिजली की उपलब्धता को भी मजबूत किया गया है। घाटमपुर तापीय विद्युत परियोजना की तीसरी इकाई का सफल सिंक्रनाइजेशन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

ट्रांसमिशन और वितरण प्रणाली में अभूतपूर्व सुधार करते हुए प्रदेश में नई उपकेंद्रों की स्थापना, जर्जर लाइनों का आधुनिकीकरण और अत्याधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है। इससे न केवल बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर और निर्बाध हुई है, बल्कि लाइन लॉस में भी उल्लेखनीय कमी आई है, जो सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और  ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा (AK Sharma) के मार्गदर्शन में अनेक सुधारों को तेजी से लागू किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता, दक्षता और उपभोक्ता सुविधा में क्रांतिकारी सुधार हुआ है। उपभोक्ताओं को अब अपनी बिजली खपत की रियल-टाइम जानकारी मिल रही है, वहीं विद्युत चोरी पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हुआ है।

प्रदेश में आज “सबको बिजली, पर्याप्त बिजली और गुणवत्तापूर्ण बिजली” का संकल्प साकार होता दिखाई दे रहा है। निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होने से कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र को नई गति मिली है।

NASA का यह आकलन उत्तर प्रदेश की ऊर्जा नीति, प्रबंधन क्षमता और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण की वैश्विक स्वीकृति है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि भविष्य में ऊर्जा क्षेत्र में और अधिक निवेश, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार भी प्रदान करती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…