24 घण्टे ऑनलाइन

ISI की रडार पर 'मामा', बढ़ाई गई शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के DGP को एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में बताया गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ISI के निशाने पर हैं। इस पत्र के बाद खतरे को देखते हुए…

24GhanteOnline
December 13, 2025
1 min read

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा मध्य प्रदेश के DGP को एक पत्र भेजा गया है। इस पत्र में बताया गया है कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ISI के निशाने पर हैं। इस पत्र के बाद खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

ऐसा सामने आया है कि ISI द्वारा शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की जानकारी जुटाई जा रही थी। फिलहाल, कृषि मंत्री के पास Z+ सेक्योरिटी है लेकिन इस सूचना के मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों को इस तरह के इनपुट मिलने के तुरंत बाद, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली और भोपाल में शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। शुक्रवार देर रात भोपाल के बंगले के बाहर बढ़ी हुई सुरक्षा देखी गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।