UP Board 2027: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगे एग्जाम

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 तक दो चरणों में होंगी। इस बार हाईस्कूल के छात्रों को साइंस और होम साइंस विषयों में भी प्रैक्टिकल देना होगा। दोनों विषयों के लिए 30-30 अंक निर्धारित किए गए हैं।
इन तारीखों में होंगे प्रैक्टिकल
पहले चरण में 11 से 19 जनवरी तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल के स्कूलों में परीक्षाएं होंगी।
दूसरे चरण में 20 से 28 जनवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल कराए जाएंगे।
हाईस्कूल के छात्रों के लिए बदलाव
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल में साइंस और होम साइंस विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इन दोनों विषयों में 30-30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। अन्य विषयों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क के जरिए किया जाएगा।
प्राइवेट छात्रों के लिए जरूरी सूचना
प्राइवेट परीक्षार्थियों को अपने प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्र और तारीख की जानकारी के लिए फॉरवर्डिंग सेंटर के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा।
1 जनवरी से शुरू होगी अंक अपलोड करने की प्रक्रिया
स्कूलों के प्रधानाचार्यों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के आंतरिक मूल्यांकन के अंक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे। नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के अंक भी ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल 1 जनवरी 2027 से सक्रिय होगा।
CCTV कैमरों से होगी निगरानी
बोर्ड ने सभी स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं CCTV कैमरों की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। जरूरत पड़ने पर स्कूलों को यह रिकॉर्डिंग बोर्ड को उपलब्ध करानी होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
