यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, जानें क्या है नई डेट
यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जनवरी में नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही (Constable) भर्ती के लिए दौड़ का…
यूपी पुलिस कांस्टेबल (UP Police Constable) भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन जनवरी में नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सिपाही (Constable) भर्ती के लिए दौड़ का आयोजन फरवरी के लास्ट सप्ताह या मार्च में किया जा सकता है। भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही इस संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
पहले पीईटी का आयोजन जनवरी के तीसरे सप्ताह से किया जाना था, जो अब नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। शारीरिक मानक परीक्षण और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 26 दिसंबर से प्रदेश के 75 जिलों में शुरू हुई थी। इसमें कुल 174316 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, ये सभी कैंडिडेट लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे।
कितने पदों पर होनी हैं भर्तियां?
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल (Constable) के कुल 60,244 पदों पर भर्तियां की जानी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मेडिकल परीक्षा में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा का आयोजन 23 अगस्त से 31 अगस्त तक दो पालियों में किया गया था।
पहली बार रद्द हुई थी परीक्षा
सिपाही भर्ती के लिए लिखिक परीक्षा का आयोजन पहली बार 17 और 18 फरवरी को किया गया था,लेकिन पेपर लीक होने के एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। परीक्षा का आयोजन दोबारा से नए सिरे से अगस्त 2024 में किया गया था। एग्जाम में शामिल होने के लिए 48 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जबकि परीक्षा में 32 लाख के करीब कैंडिडेट शामिल हुए थे।
25 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस का वादा…, कांग्रेस ने दिल्ली में लॉन्च की दूसरी गारंटी
पीईटी में शामिल होने वाले पुरुष अभ्यर्थियों को 4।8 किमी की दौड़ 25 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला कैंडिडेट्स को 2।4 किमी की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। पीईटी का आयोजन बोर्ड की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत किया जाएगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
