24 घण्टे ऑनलाइन

40 हजार अभ्यर्थियों को बड़ा झटका, UP पुलिस रेडियो ऑपरेटर भर्ती रद्द

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गई पुलिस रेडियो ऑपरेटर (UP Police Radio Operator) भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया गया है।…

24GhanteOnline
January 9, 2025
2 min read

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से निकाली गई पुलिस रेडियो ऑपरेटर (UP Police Radio Operator) भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की ओर से भर्ती प्रक्रिया को रद्द किया गया है। न्यायमूर्ति आलोक माथुर की एकल पीठ ने रवि शुक्ला की याचिका पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया।

कोर्ट ने कहा कि पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भर्ती के लिए योग्यता मानकों में बदलाव करने का अधिकार नहीं है। योग्यता मानकों में बदलाव शासन स्तर पर किया जा सकता है। कोर्ट के आदेश के बाद रेडियो ऑपरेटर (Radio Operator) पदों पर भर्ती के लिए अब नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से 2022 में रेडियो ऑपरेटर (Radio Operator) के 936 पदों पर भर्ती निकाली गई है थी। इसके लिए करीब 80 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं परीक्षा में 40 हजार कैंडिडे शामिल हुए थे। मामला कोर्ट में जानें के कारण परीक्षा का रिजल्ट नहीं घोषित किया गया था।

यूपी पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित, जानें क्या है नई डेट


जब इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था, तो आवेदन के लिए डिप्लोमा की योग्यता मांगी गई थी। इससे पहले यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तत्कालीन चेयरमैन रेणुका मिश्रा ने इस भर्ती के लिए डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। वहीं इसके बाद मौजूदा चेयरमैन राजीव कृष्णा ने डिग्री धारकों को योग्य माने जाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया था।

फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट गए अभ्यर्थी


राजीव कृष्णा की ओर से डिग्री धारकों को योग्य माने जाने का प्रस्ताव रद्द करने के बाद डिग्री धारी आवेदक इलाहाबाद होईकोर्ट चले गए। अभ्यर्थियों ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि भर्ती बोर्ड योग्यता नियमों में बदलाव नहीं कर सकता है। कोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…