यूपी पुलिस में निकली वैकेंसी, बिना फिजिकल टेस्ट होगा सिलेक्शन
इंटरमीडिएट पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही गोल्डन चांस है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस (UP Police) विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों वैकेंसी का…
इंटरमीडिएट पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही गोल्डन चांस है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस (UP Police) विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पदों वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस भी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है। इच्छुक कैंडिडेट भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 15 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
पुलिस भर्ती बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के कुल 1352 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एप्लीकेशन फाॅर्म जारी कर दिया है। कैंडिडेट निर्धारित लास्ट डेट या उससे पहले इस वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस उम्र तक के अभ्यर्थी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं और सिलेक्शन कैसे किया जाएगा।
अप्लाई करने के ये होनी चाहिए योग्यता
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पीसीएम स्ट्रीम से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का O लेवल क्या कंप्यूटर में डिप्लोमा भी किया हो। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 जुलाई 2025 से की जाएगी। वहीं आरक्षित कैटेगरी के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है।
ऐसे करें अप्लाई
- यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए OTR टैब पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।
- अब कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- फाॅर्म भरें और मांगे गए सभी डाॅक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- एप्लीकेशन फाॅर्म को एक बार चेक करें और सबमिट करें।
बिना फिजिकल टेस्ट होगा सिलेक्शन?
इस वैकेंसी के तहत अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का चयन लिखित परीक्षा और डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन को जरिए किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट का आयोजन नहीं किया जाएगा। एग्जाम पेन पेपर मोड में होगा और कुल 200 नंबरों के 160 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय दो घंटे का होगा। इसमें सफल अभ्यर्थी डाॅक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रोसेस में शामिल होंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
