बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस से कांग्रेस सांसद को उठा ले गई पुलिस, रेप केस में एक्शन
सीतापुर। सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर (Rakesh Rathore) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कार मामले में आरोपी राकेश राठौर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने…
सीतापुर। सीतापुर लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर (Rakesh Rathore) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते समय पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बलात्कार मामले में आरोपी राकेश राठौर हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद आज घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही आरोपी सांसद को हिरासत में ले लिया।
हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राकेश राठौर (Rakesh Rathore) ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी। हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी और स्पष्ट कहा था कि सरेंडर करो।
दरअसल, याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया था कि शिकायतकर्ता महिला ने यह मुकदमा 4 साल के बाद दर्ज करवाया है और उनके मुवक्किल को इस मुकदमे में झूठा फंसाया गया है। शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने दलील दी कि कांग्रेस सांसद राकेश राठौर एक दबंग नेता हैं, जिसके डर के कारण उनकी मुवक्किल ने मुकदमा देर से दर्ज करवाया।
सांसद राठौर (Rakesh Rathore) के वकील ने सरेंडर के लिए अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने दो हफ्ते के अंदर सांसद को सेशन कोर्ट में सरेंडर करने को कहा।
शिल्पा शिरोडकर को कहा ‘नीच इंसान’, रजत दलाल के फिर बिगड़े बोल
आरोपी राकेश राठौर (Rakesh Rathore) ने इससे पहले सीतापुर की सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि बीती 15 जनवरी को कोतवाली पुलिस स्टेशन में एक महिला की शिकायत के आधार पर कांग्रेस सांसद के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि सांसद राकेश राठौर ने उससे शादी करने और उसका राजनीतिक करियर बनाने का वादा करके पिछले चार सालों में कई बार उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने पुलिस को कॉल डिटेल और कॉल रिकॉर्डिंग भी मुहैया कराई।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
