UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस वृहद आयोजन में हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की मानसिकता में बदलाव लाकर उन्हें केवल नौकरी तलाशने वाला (जॉब सीकर) न बनाकर, स्वयं का उद्यम स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला 'जॉब क्रिएटर' बनाना है। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जाने-माने कंटेट क्रिएटर मुख्य अतिथि हिमेश मदान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सरकारी योजनाओं की मिली विस्तृत जानकारी-
उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में नवाचार (इनोवेशन) और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए निरंतर काम कर रही है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, यूपी स्टार्टअप फंड, मुख्यमंत्री अभ्युदय निशुल्क कोचिंग योजना और यूपी स्किल मिशन जैसी महत्वाकांक्षी नीतियों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, महिला सामर्थ्य योजना और फ्री टैबलेट योजना के माध्यम से मिलने वाली वित्तीय सहायता पर भी प्रकाश डाला गया, ताकि युवा अपने बिजनेस मॉडल को सफल बना सकें।
छात्रों ने प्रस्तुत किए एक से बढ़कर एक नवाचार-
आयोजन में छात्रों ने 20 से अधिक स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किए, जिनमें से 15 शॉर्टलिस्ट हुए। इनमें हर्बल फार्मेसी, रैक्सर (रोबोटिक्स सिमुलेशन), कैम्पसनेस्ट (छात्र आवास), प्रीमियम मखाना ब्रांड, यूवी स्टेरिलाइजेशन (नोटों के लिए), कृषि अपशिष्ट से अपशिष्ट जल उपचार, काली खाद (बायोचार), 3डी कास्टिंग स्मृति चिन्ह, एग्रो-टूरिज्म, आरोहन ग्रुप ऑफ कंपनीज (डिजिटल सर्विसेज), हर्बल सनस्क्रीन, ICBIEAAM (मल्टी-सेक्टर प्लेटफॉर्म) और अवध डिजिटल मीडिया जैसे नवाचार शामिल रहे। पर्यावरण के अनुकूल 'पोर्टेबल दाह संस्कार प्रणाली' भी चर्चा का केंद्र रही, जो लकड़ी की खपत को 30% तक कम करती है।
'ग्रीन ग्रो ऑर्गेनिक फार्मिंग' रही विजेता-
प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम को प्रस्तुति के लिए 7 मिनट का समय दिया गया। शानदार प्रदर्शन के बल पर 'टीम ग्रीन ग्रो ऑर्गेनिक फार्मिंग' (कुशीनगर) ने प्रथम स्थान हासिल कर 25,000 रुपये का पुरस्कार जीता। वहीं, 'पोर्टेबल क्रिमेशन सेंटर' ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टीम रैक्सर और 'ग्रेवाटर ट्रीटमेंट विद एग्रो वॉटर बायोचार' का कार्य भी उल्लेखनीय रहा। मेंटर के रूप में ज्योति तिवारी और ईशा शाह ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। युवाओं को स्वरोजगार की राह दिखाने वाला यह 'यूपी राइज' कार्यक्रम प्रदेश के 25 शहरों के 30 प्रमुख कॉलेजों में आयोजित किया जाना है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप दीपोत्सव-2026 को भव्य, दिव्य और आकर्षक बनाने के लिए रामनगरी में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भगवान श्रीराम की नगरी को त्रेतायुगीन वैभव और सांस्कृतिक गरिमा के अनुरूप…
