24 घण्टे ऑनलाइन

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP Special TET 2026 को लेकर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होगी और इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन लॉगिन करके…

24GhanteOnline
October 24, 2026
2 min read
UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP Special TET 2026 को लेकर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 3 नवंबर 2026 को होगी और इसके लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी ऑनलाइन लॉगिन करके अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

छह शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्र

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी।

पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।

दूसरी पाली: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक।

अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा की पाली और शहर की जानकारी पहले ही देख लेनी चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

एग्जाम सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं

आयोग ने परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना जारी की है। यह स्लिप उम्मीदवार को उसके आवंटित शहर की जानकारी देती है, लेकिन इसे एडमिट कार्ड नहीं माना जाएगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित एडमिट कार्ड जरूरी होगा।

अभ्यर्थी 31 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण और परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

इस तरह देखें अपनी सिटी स्लिप

सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

Special TET 2026 के परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना वाले लिंक पर क्लिक करें।

अपनी लॉगिन जानकारी भरें।

एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर खुलने के बाद आवंटित शहर चेक करें।

परीक्षा शहर की जानकारी नोट कर लें और एडमिट कार्ड जारी होने पर उसे भी डाउनलोड करें।

Special TET 2026 का विज्ञापन संख्या 03/2026 के तहत 5 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…