ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश का बड़ा कारोबारी और उत्पाद प्रदर्शन मंच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 (UPITS 2026) आज से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हो गया है। पांच दिवसीय यह आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक…

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश का बड़ा कारोबारी और उत्पाद प्रदर्शन मंच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 (UPITS 2026) आज से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हो गया है। पांच दिवसीय यह आयोजन 25 से 29 सितंबर 2026 तक चलेगा। यहां उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता के साथ हस्तशिल्प, संस्कृति, खान-पान और अलग-अलग जिलों के खास उत्पादों की झलक देखने को मिलेगी।
ट्रेड शो में MSME से लेकर बड़े उद्योगों तक के कारोबारी अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य कारोबारियों को नए खरीदारों और बाजारों से जोड़ने के साथ उत्तर प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है।
बिजनेस विजिटर्स और आम लोगों के लिए अलग टाइमिंग
आगंतुकों के लिए प्रवेश का समय अलग-अलग रखा गया है। बिजनेस विजिटर्स सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रेड शो में प्रवेश कर सकेंगे। वहीं आम जनता के लिए दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक प्रवेश का समय निर्धारित है।
आम दर्शकों को सीधे पहुंचने के बजाय पहले विजिटर रजिस्ट्रेशन कराने की सलाह दी गई है। आधिकारिक वेबसाइट के जरिए फ्री विजिटर रजिस्ट्रेशन और पास प्राप्त किया जा सकता है।
नोएडा से कैसे पहुंचें?
नोएडा से आने वाले लोगों के लिए बोटैनिकल गार्डन प्रमुख कनेक्टिविटी हब रहेगा। यहां से ग्रेटर नोएडा और एक्सपो मार्ट के लिए शटल बसें उपलब्ध रहेंगी।
शटल बसें सेक्टर-37 अंडरपास, छलेरा, बरौला, सेक्टर-50, सेक्टर-75, सेक्टर-116, सेक्टर-78, फूल मंडी, कुलेसरा और सूरजपुर जैसे इलाकों से होकर चलेंगी।
इसके अलावा बोटैनिकल गार्डन से सिटी सेंटर, पर्थला, गौर चौक और एक मूर्ति होते हुए भी एक्सपो मार्ट पहुंचा जा सकता है। नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन से भी एक्सपो मार्ट के लिए शटल बस की सुविधा उपलब्ध है।
एक्सपो मार्ट के पास नाशा पार्किंग से गेट नंबर 3 और 4 तक सुबह 9 बजे से रात 9:30 बजे तक लगातार शटल बसें चलेंगी।
दिल्ली, गुरुग्राम और गाजियाबाद से आने का रास्ता
दिल्ली से आने वाले लोग मेट्रो के जरिए बोटैनिकल गार्डन पहुंचकर वहां से एक्सपो मार्ट के लिए शटल बस ले सकते हैं।
गुरुग्राम से आने वाले यात्री येलो लाइन मेट्रो के जरिए दिल्ली होते हुए बोटैनिकल गार्डन पहुंच सकते हैं। इसके बाद शटल कनेक्टिविटी से एक्सपो मार्ट जाना आसान रहेगा।
गाजियाबाद से आने वाले लोग नोएडा सेक्टर-62 पहुंच सकते हैं। यहां से एक्सपो मार्ट के लिए सुबह 9 बजे से रात तक अलग-अलग अंतराल पर शटल बसें उपलब्ध रहेंगी।
6 देश पार्टनर के तौर पर शामिल
इस बार UPITS को वैश्विक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, जापान, रूस, सिंगापुर और वियतनाम पार्टनर देशों के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं।
ट्रेड शो में ODOP और GI टैग वाले उत्पादों, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, फूड और कृषि उत्पादों के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, ईवी, ऑटोमोबाइल, लेदर, आयुष, हेल्थ, रियल एस्टेट, आईटी और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े उत्पाद प्रमुख आकर्षण होंगे।
पेठे से लेकर पूर्वांचल के जायके तक
आम लोगों के लिए ट्रेड शो में सिर्फ कारोबारी उत्पाद ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो और खान-पान भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अलग-अलग जिलों के स्थानीय उत्पादों को देखने और खरीदने का मौका मिलेगा।
आगरा के पेठे और हस्तशिल्प से लेकर पूर्वांचल के पारंपरिक व्यंजनों तक, यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों की खासियत एक ही जगह देखने को मिलेगी। पांच दिनों तक चलने वाला यह आयोजन कारोबारियों के साथ आम लोगों के लिए भी प्रदेश की विविधता को करीब से जानने का अवसर देगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
