सपा नेता की सगाई पर हाई वोल्टेज ड्रामा! महिला ने घर पहुंचकर किया हंगामा
मेरठ। जिले के समाजवादी पार्टी के एक नेता की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच, एक महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उसने दावा किया कि उसका सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) से…
मेरठ। जिले के समाजवादी पार्टी के एक नेता की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसी बीच, एक महिला ने सपा नेता पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उसने दावा किया कि उसका सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) से प्रेम संबंध है। सपा नेता की सगाई हाल ही में हुई है। सपा नेता की मंगेतर पूनम पंडित एक कांग्रेस नेता हैं, जो 2022 के विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर की एक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुकी हैं और किसान आंदोलन के दौरान भी सुर्खियों में रही थीं।
जैसे ही सगाई की खबर सामने आई, महिला ने सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला उनके आवास पर पहुंच गई। उसने कहा कि उसका सपा नेता के साथ तीन साल से प्रेम संबंध है। बावजूद इसके ये दूसरी महिला से सगाई कर रहे हैं।
संबंध की बात झूठी- बोले सपा नेता
इस मामले में सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) ने सफाई देते हुए कहा कि यह पूरा विवाद उनके खिलाफ रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां हैं। उनके साथ किसी भी तरह के अवैध संबंध की बात पूरी तरह झूठी और निराधार है। सपा नेता ने दावा किया कि ठेकेदारी और लेन-देन के एक पुराने विवाद के चलते उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
सपा नेता दीपक गिरी (Deepak Giri) ने आगे कहा कि उनकी होने वाली पत्नी कांग्रेस की बड़ी नेत्री हैं। इसी वजह से कुछ राजनीतिक विरोधी इस रिश्ते को लेकर बिना सिर पैर की अफवाहें फैला रहे हैं। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
एक ओर जहां कुछ लोग इसे निजी विवाद बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे राजनीतिक साजिश से जोड़कर देख रहे हैं। सपा नेता ने बताया कि नवंबर में शादी होगी और दिसम्बर में मेरठ में रिसेप्शन है। ये शादी पूरे विधि-विधान और घरवालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
