24 घण्टे ऑनलाइन

फेस पर निखार लाएगा ये मीठी चीज, ऐसे करें इस्तेमाल

हमारा लाइफस्टाइल बेशक बदल गया है लेकिन गुड़ (Jaggery) आज भी हमारी थाली का हिस्सा है। गुड़ न सिर्फ खाने में टेस्‍टी है बल्‍कि यह कई औषध‍िय गुणों से भरपूर है। सेहत के लिए गुड़ के जितने फायदें है उतने ही स्किन के लिए भी…

24GhanteOnline
December 14, 2025
2 min read

हमारा लाइफस्टाइल बेशक बदल गया है लेकिन गुड़ (Jaggery) आज भी हमारी थाली का हिस्सा है। गुड़ न सिर्फ खाने में टेस्‍टी है बल्‍कि यह कई औषध‍िय गुणों से भरपूर है। सेहत के लिए गुड़ के जितने फायदें है उतने ही स्किन के लिए भी फायदें है। गुड़ में एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रैडिक से लड़ने में मदद करता है और आपकी उम्र चेहरे पर नज़र नहीं आती।

गुड़ (Jaggery)  खाने से चेहरे के काले धब्बे और पिंपल्स दूर होते हैं। गुड़ बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है इसके इस्तेमाल से बाल नर्म, काले और घने होते है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करेंगे तो आपकी पेट संबंधी कई समस्याएं दूर हो जाएगी। गुड स्किन पर टॉनिक की तरह काम करता है।

गुड़ का फेस पैक (Jaggery Face Pack) या हेयर पैक आपकी स्किन और बालों पर निखार लाता है। इस पैक को बनाने के लिए आपको गुड़ का पाउडर चाहिए । अगर आपके पास गुड़ का पाउडर नहीं है तो ब्लेंडर में गुड़ को पीस लीजिए। गुड़ के स्किन और बालों के लिए अनगिनत फायदे है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे गुड़ का फेस पैक ((Jaggery Face Pack) और हेयर पैक (Jaggery Hair Pack) लगाकर अपने बाल और स्किन में निखार ला सकती है।

सामग्री:



  • गुड़

  • टमाटर का रस

  • नींबू का रस

  • हल्दी


कैसे बनाएं ये फेस पैक


सबसे पहले एक चम्मच गुड (Jaggery) में एक चमचा टमाटर का रस, नींबू के रस की कुछ ड्रॉप और चुटकी भर हल्दी मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। 15 मिनट बाद इसे गुनगुने पाने से वॉश कर लें। इस पैक को हफ्ते में तीन से चार बार लगाया जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…