24 घण्टे ऑनलाइन

मानसून में वजन कम करने के लिए अपनाएं ये डेटॉक्स ड्रिंक्स

मॉनसून में अक्सर आपको चटपटी चीज़ें खाने का मन करता है लेकिन दूसरी ही ओर आपको वजन बढ़ने की भी चिंता होती है जिससे आप मन भर कर कुछ नहीं खा पाते. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहने के साथ आपकी बॉडी फिट…

24GhanteOnline
June 3, 2026
2 min read

मॉनसून में अक्सर आपको चटपटी चीज़ें खाने का मन करता है लेकिन दूसरी ही ओर आपको वजन बढ़ने की भी चिंता होती है
जिससे आप मन भर कर कुछ नहीं खा पाते. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहने के साथ आपकी बॉडी फिट रहे, तो आप कुछ ऐसे डिटॉक्स ड्रिंक हैं जिनकी मदद लें. आपको बता दें, इन्हें बनाना भी बेहद आसान होता है और ये आपके शरीर से विषैले तत्व को निकालने में मदद भी करेंगे. आइये जानते हैं इस के बारे में.

* एक खीरा लें और इसे छीलकर पतले टुकड़ों में काट लें. इसमें कुछ पुदीने के पत्ते और आधा नींबू का रस और बर्फ मिलाकर मिक्सर में पीस लें. इसमें थोड़ी काली मिर्च मिलाकर पिएं.

* पैन में एक ग्लास पानी गर्म कर लें. ध्यान रखें इसे बस गर्म करें उबालें ना. अदरक को अच्छी तरह कूच लें. इस गर्म पानी में अदरक, नींबू का रस और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं.

* टमाटर में मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, लाइकोप्रेन और बिटा कैरोटिन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से वजन कम होने के साथ ही हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रोल भी कंट्रोल होता है.

* संतरे में जीरो फैट और काफी कम कैलोरी (How To Burn Calories) होती है. इसे अदरक के साथ मिलाकर स्वादिष्ट ड्रिंक बनाएं. इसके लिए इसके लिए संतरे का जूस निकालने के बाद ब्लेंडर में चुटकीभर हल्दी और अदरक मिलाएं. 30 सेकेंड तक ब्लेंड करने के बाद इसे निकाल लें और नींबू का रस मिलाकर पिएं.

* पुदीना और ग्रीन टी (Green Tea Benefits) से बना डिटॉक्स ड्रिंक इस मौसम में होने वाले सर्दी-जुकाम से भी बचाता है. एक कप पानी में ग्रीन टी बैग और कुछ पुदीने के पत्तों को डालकर उबालें. इसे छानकर चाय की तरह पिएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।