पुरानी बेडशीट का ऐसे करें इस्तेमाल, देखने वाले भी हो जाएंगे हैरान
घर में मौजूद कोई भी चीज खराब नहीं होती है। आप पुरानी बेडशीट (Bedsheets) को भी कई तरीकों को रियूज कर सकते हैं। दरअसल बहुत बार बेडशीट अलग-अलग कारणों की वजह से फट जाती है। ऐसे में हमें न चाहते हुए भी बेडशीट फेंकनी पड़ती…
24GhanteOnline
February 12, 20252 min read

घर में मौजूद कोई भी चीज खराब नहीं होती है। आप पुरानी बेडशीट (Bedsheets) को भी कई तरीकों को रियूज कर सकते हैं। दरअसल बहुत बार बेडशीट अलग-अलग कारणों की वजह से फट जाती है। ऐसे में हमें न चाहते हुए भी बेडशीट फेंकनी पड़ती है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ टिप्स, जिनकी मदद से आप पुरानी बेडशीट को दोबारा इस्तेमाल कर पाएंगे।
पुरानी बेडशीट (Bedsheets) से सजाएं टेबल
घर में मौजूद किसी भी टेबल को आप पुरानी बेडशीट की मदद से सजा सकते हैं। इसके लिए आपको बस बेडशीट के सही हिस्से को काटना है और उसे टेबर कवर की तरह यूज करना है। इसके अलावा टेबल पर रखे किसी बॉक्स के नीचे भी आप बेडशीट को फोल्ड करके रख सकते हैं। इससे आपके टेबल को यूनिक और अच्छा लुक मिलेगा।
पुरानी बेडशीट (Bedsheets) से बनाएं खूबसूरत पर्दे
पुरानी बेडशीट से आप खूबसूरत पर्दे भी बना सकते हैं। हम सभी के घर में खिड़की होती है, जिसे अलग लुक देने के लिए आप बेडशीट को पर्दे की तरह यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस बेडशीट को सही हिस्सों को काटकर उसे चारों तरफ से मोड़ना है।
पुरानी बेडशीट (Bedsheets) से बनाएं घर का समान रखने का बैग
पुरानी बेडशीट से आप घर का समान रखने के लिए बैग भी बना सकते हैं। बैग को खूबसूरत लुक देने के लिए उसके चारों तरफ बटन या कुछ स्टोन लगा दें। ऐसा करने से आपके घर को खूबसूरत लुक मिलेगी।
पुरानी बेडशीट (Bedsheets) से सजाएं फ्लावर वास्क
पुरानी बेडशीट से बोतल को सजाकर आप फ्लावर वास्क भी बना सकते हैं। आपको बस बोतल के आकार जितना बेडशीट को काटकर उसे कवर की तरह सिलना है और सजाना है। इसके बाद खूबसूरत फ्लावर वास्क को किसी भी हिस्से में रख सकते हैं।Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
