नींबू के छिलके से कई काम बनेंगे आसान
नींबू (Lemon) विटमिन C के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए अच्छा रहता हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में नींबू के भाव आसमान छूते हुए 400 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इस भाव में नींबू का सेवन…
नींबू (Lemon) विटमिन C के साथ ही कई पोषक तत्वों से भरा होता हैं जिसका सेवन सेहत के लिए अच्छा रहता हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में नींबू के भाव आसमान छूते हुए 400 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इस भाव में नींबू का सेवन आम आदमी के बस की बात नहीं हैं। ऐसे में नींबू की हर एक बूंद कीमती हैं। देखा जाता हैं कि नींबू के रस का इस्तेमाल करने के बाद इसके छिलके (Lemon Peel) को फेंक दिया जाता हैं। लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि यह नींबू का छिलका भी बहुत काम का होता हैं जिसे फेंकने की गलती नहीं करनी चाहिए।
आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू के छिलके (Lemon Peel) का इस्तेमाल किन-किन कामों में किया जा सकता है। आइये जानते हैं इनके बारे में...
स्किन लाइटनर
नींबू एक नैचुरल स्किन लाइटनर है क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो एक ब्लीचिंग एजेंट का काम करता है। ब्यूटी रूटीन में नींबू का रस अक्सर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसके छिलके (Lemon Peel) फेंकने को बजाय आप स्किन लाइटनर के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप चाहें तो अपनी कोहनी और एड़ी की स्किन को साफ कर सकते हैं। यह पोर्स को टाइट करने का काम करते हैं।
लिप बाम में करें इस्तेमाल
नींबू के छिलके (Lemon Peel) को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर धूप में सूखने के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छी तरह सूख जाए तो मिक्सर में डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को एक सूखे बर्तन में निकाल लें। नींबू के छिलके का पाउडर स्टोर करने के लिए किसी एयर टाइट कंटेनर में रख दें। अब इस पाउडर का इस्तेमाल लिप बाम, क्लीन्जर या फिर फेस मास्क के लिए कर सकती हैं।
चीटियों को भगाएं
किचन में आने वाली चीटियों से अगर आप परेशान हैं तो नींबू के छिलकों (Lemon Peel) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू के छिलके को खिड़की, दरवाजे और अन्य जगहों पर जहां से चीटियां आती हैं, उन जगहों पर रख दें। नींबू के छिलके के इस्तेमाल से चीटियां किचन में नहीं आएंगी।
दाग हटाएं
कॉफी मग में अगर दाग लग गए हैं तो उसे हटाने के लिए नींबू के छिलके का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए नींबू के छिलके के एक भाग को दाग वाले कॉफी मग में डालें और पानी डाल दें। अब इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर वापस कपड़े से साफ कर दें।
ओरल हेल्थ के लिए
नींबू का छिलका (Lemon Peel) ओरल हेल्थ के लिए भी लाभकारी हो सकता है। इस विषय पर जापान में शोध किया गया। इस शोध के अनुसार, नींबू के छिलके में कई जरूरी कंपाउंड पाए जाते हैं, जैसे 8-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानियोक्लिप्सोलारेन, 5-गेरानायलोक्सी, 7-मेथोक्साइकॉमरिन और फ्लोरिन। ये सभी तत्व संयुक्त रूप से मुंह के बैक्टीरिया को मारने के साथ-साथ उन्हें दोबारा पनपने से रोकने में मदद कर सकते हैं।
माइक्रोवेव क्लीन करें
क्लीन करने के लिए माइक्रोवेव सेफ बाउल को आधे पानी से भर दें और उसमें नींबू के छिलकों को मिलाएं। अब इसे 5 मिनट तक गर्म करें, जब तक इसमें उबाल न आने लगे। उबलने के दौरान पानी से भाप आएगी। कुछ देर बाद गर्म पानी के बाउल को बाहर निकाल लें और एक साफ कपड़े से माइक्रोवेव को साफ कर दें। इससे गंदगी और बदबू दोनों ही गायब हो जाएंगी।
स्टील को करें पॉलिश
तांबा, पीतल और स्टील के बर्तन हम खूब इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में नींबू के छिलके (Lemon Peel) को इन्हें पॉलिश करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नमक में एक नींबू के टुकड़े को डुबो दें। आप चाहें तो इसमें बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के छिलके को प्रभावित जगहों पर रब करें और पांच मिनट के लिए छोड़ दें। अब गुनगुने पानी से इसे साफ कर दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
