24 घण्टे ऑनलाइन

यूपी में 2026 का छुट्टियों का कैलेंडर: 24 पब्लिक हॉलिडे और कई लंबे वीकेंड!

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2026 का छुट्टियों (Holidays) का ऑफिशियल कैलेंडर जारी कर दिया है। अच्छी खबर यह है कि इस बार भी 24 दिन पूरे सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलिडे) रहने वाले हैं। यानी 2025 की तरह कोई कटौती नहीं है।…

24GhanteOnline
December 3, 2025
3 min read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2026 का छुट्टियों (Holidays) का ऑफिशियल कैलेंडर जारी कर दिया है। अच्छी खबर यह है कि इस बार भी 24 दिन पूरे सार्वजनिक अवकाश (पब्लिक हॉलिडे) रहने वाले हैं। यानी 2025 की तरह कोई कटौती नहीं है। साथ ही 31 दिन रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे भी लिस्ट में हैं, जिनमें से आप दो चुन सकते हैं, लेकिन असली मजा तो लंबे वीकेंड में है। कई त्योहार ऐसे पड़े हैं कि अगर एक-दो दिन की छुट्टी जोड़ लें तो 4-4 दिन का मिनी वेकेशन बन जाता है। तो चलिए आप अभी से डायरी निकालें और प्लानिंग शुरू कर दें।

2026 के सबसे शानदार लंबे वीकेंड और छुट्टियां (Holidays) 


इस बार नए साल से ही छुट्टी (Holidays) का धमाका शुरू हो जाएगा। 3 जनवरी को हजरत अली जन्मदिवस (शनिवार) और 4 जनवरी रविवार। यानी दो दिन का ऑटोमैटिक वीकेंड पड़ रहा है। पहाड़ या किसी पास के हिल स्टेशन जाने का बेस्ट टाइम निकाल सकते हैं। गणतंत्र दिवस स्पेशल (25-26 जनवरी)… 25 जनवरी रविवार और 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (सोमवार) लगातार दो दिन छुट्टी। परिवार के साथ कहीं घूमने का परफेक्ट मौका है।

होली पर 4 दिन का ब्रेक (मार्च)- 1 मार्च रविवार, 2 मार्च होलिका दहन, 3 मार्च मंगलवार एक दिन की छुट्टी डाल दो 4 मार्च होली… सिर्फ एक दिन की लीव लेकर 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड का मजा मिलेगा।

दिवाली का धमाकेदार ब्रेक (नवंबर)- 8 नवंबर- दिवाली (रविवार), 9 नवंबर- गोवर्धन पूजा सोमवार, 10 नवंबर मंगलवार लीव ले सकते हैं, 11 नवंबर- भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती (बुधवार)… यानी फिर से 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड। घर पर रहें या कहीं घूमने का प्लान बनाएं। दोनों में मजा आएगा।

गुरु गोविंद सिंह जयंती अब 5 जनवरी की बजाय 27 दिसंबर 2025 को मनाई जाएगी (रेस्ट्रिक्टेड हॉलिडे में ही रहेगी)। एक अप्रैल 2026 को बैंक बंद रहेंगे (वार्षिक लेखा बंदी)। बाकी सभी बड़े त्योहार महाशिवरात्रि, राम नवमी, ईद, गुड फ्राइडे, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस आदि सब शामिल हैं।

जनवरी से दिसंबर तक छुट्टियों की लिस्ट (Holidays List) 


तीन जनवरी शनिवार को हजरत अली का जन्म दिवस, 26 जनवरी सोमवार को गणतंत्र दिवस, 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि, 2 मार्च सोमवार को होलिका दहन, 4 मार्च बुधवार को होली, 21 मार्च शनिवार को ईद उल फितर। 26 मार्च गुरुवार को राम नवमी, 31 मार्च मंगलवार को महावीर जयंती, 3 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे, 14 अप्रैल मंगलवार को डॉ। भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस, एक मई शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा, 27 मई बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद), 26 जून गुरुवार को मोहर्रम।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें