आज बनाएं रेस्टोरेंट जैसे वेज फ्राइड राइस, नहीं रह पाएंगे तारीफ किए बगैर
हमारे देश में खाद्य पदार्थ के रूप में गेहूं की जैसे ही चावल भी जबरदस्त लोकप्रिय है। चावल के विभिन्न व्यंजन बनाए जाते हैं। खाने के शौकीन इसे कई तरीके से खाना पसंद करते हैं। इसकी हर डिश लजीज लगती है। बहरहाल आज हम बात कर…
हमारे देश में खाद्य पदार्थ के रूप में गेहूं की जैसे ही चावल भी जबरदस्त लोकप्रिय है। चावल के विभिन्न व्यंजन बनाए जाते हैं। खाने के शौकीन इसे कई तरीके से खाना पसंद करते हैं। इसकी हर डिश लजीज लगती है। बहरहाल आज हम बात कर रहे हैं वेज फ्राइड राइस (Veg Fried Rice) की। इसे बनाने में सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। इसे तैयार करना बेहद आसान है। कुछ ही देर में पकाकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं। इसे खाने के बाद कोई भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएगा। आईए जानते हैं कि घर बैठे कैसे बना सकते हैं एकदम रेस्टोरेंट जैसे फ्राइड राइस (Veg Fried Rice) ।
वेज फ्राइड राइस (Veg Fried Rice) बनाने की सामग्री
2 कटोरी चावल
1 गाजर (बारीक टुकड़ों में कटी हुई)
1/2 कटोरी बीन्स
1 कटोरी शिमला मिर्च
1 कटोरी मटर
1/2 छोटी कटोरी पनीर
2-3 हरी मिर्च (लंबी पतली कटी हुई)
7-8 कलियां लहसुन की
1 टेबल स्पून विनेगर
तेल जरूरत के अनुसार
नमक स्वादानुसार
वेज फ्राइड राइस (Veg Fried Rice) बनाने कीविधि
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक प्रेशर कुकर में पानी और चावल डालकर एक सीटी में उबाल लें और आंच बंद कर दें।
- दूसरी ओर मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें।
- पानी में पहला उबाल आते ही गाजर, शिमला मिर्च और मटर डालकर इनके सॉफ्ट होने तक उबाल लें और आंच बंद कर दें।
- अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें।
- तेल के गरम होते ही लहसुन डालकर हल्का भूनें।
- जैसे ही लहसुन का रंग बदलता हुआ दिखे, सारी सब्जियां और पनीर डालकर हल्का भूनें।
- सब्जियों पर विनेगर डालें और 2-3 मिनट बाद इसमें चावल और ऊपर से नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए मिक्स कर लें।
- रेस्टोरेंट स्टाइल फ्राइड राइस (Veg Fried Rice) तैयार है। आंच बंद कर सलाद के साथ सर्व करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में
अमेठी। डिजिटल अपराधों की बढ़ती चुनौती के बीच साइबर अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में अमेठी में साइबर अपराध की…
योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में बड़ा बदलाव आया है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही प्रदेश में ‘रूल ऑफ लॉ’ लागू हुआ और कानून-व्यवस्था…
60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी
देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कांग्रेस की कथित ‘शुद्धिकरण’ राजनीति को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने हल्द्वानी की घटना का जिक्र करते हुए इसे…
माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब
अपने चेहरे को चमकाने के लिए लोग ना जाने क्या क्या उस पर लगाते रहते हैं। चेहरा चमकदार और सुंदर दिखे इसके लिए चेहरे के हर एक हिस्सा का साफ होना जरूरी है। कई बार लोगों का चेहरा तो चमक जाता है लेकिन उनका माथा उतना साफ नहीं…
