KGF फेम एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में छाया मातम
फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में शुमार दिनेश मंगलुरु (Dinesh Mangaluru) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका निधन हो गया है। खबर है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।…
फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज एक्टर्स में शुमार दिनेश मंगलुरु (Dinesh Mangaluru) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। उनका निधन हो गया है। खबर है कि वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं अचानक उनके निधन की खबर सामने आई, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।
सोमवार 25 अगस्त की सुबह दिनेश मंगलुरु (Dinesh Mangaluru) ने कर्नाटक के उडुपी जिले के कुंडापुरा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दिनेश मंगलुरु ने कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर बनाई थी।
सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ में उन्होंने शेट्टी का रोल प्ले किया, जो एक डॉन होता है। उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी और उनका किरदार फिल्म के सबसे प्रभावशाली खलनायकों में से एक बन गया था।
बीमारी से जूझ रहे थे अभिनेता
दिनेश मंगलुरु (Dinesh Mangaluru) की मौत के पीछे का आधिकारिक कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वो पिछले एक साल से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पहले ब्रेन हेमरेज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वो पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए थे।
दिनेश (Dinesh Mangaluru) अपने पीछे अपनी पत्नी भारती और दो बेटों, पवन और सज्जन को छोड़ गए हैं। उनके अचानक निधन से उनके परिवार, दोस्तों और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
