24 घण्टे ऑनलाइन

24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

लखनऊ: पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट (Veterinary Pharmacists) संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा के बाद चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर 42 फार्मासिस्टों की पदोन्नति की गई, वेटनरी फार्मेसिस्ट एसो ने निदेशक डॉ मेमपाल सिंह का आभार…

24GhanteOnline
January 31, 2026
2 min read
24 वर्षों के बाद वेटनरी फार्मासिस्टों की पदोन्नति, निदेशक को धन्यवाद दिया

लखनऊ: पशुपालन विभाग के फार्मेसिस्ट (Veterinary Pharmacists) संवर्ग में 24 साल की प्रतीक्षा के बाद चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर 42 फार्मासिस्टों की पदोन्नति की गई, वेटनरी फार्मेसिस्ट एसो ने निदेशक डॉ मेमपाल सिंह का आभार व्यक्त किया ।

संघ के महामंत्री अशोक कुमार ने बताया कि 49 पद के सापेक्ष 42 फार्मासिस्टों (Veterinary Pharmacists) की पदोन्नति की गई है, 2 लोगों का लिफाफा बन्द है और 5 लोगों की सीआर अधूरा होने के कारण इनकी पदोन्नति नही किया जा सका, निदेशक ने आश्वस्त किया है कि उनका सीआर प्राप्त होने पर पदोन्नति कर दिया जायेगा।

संघ ने गठित कमेटी के सदस्यों संयुक्त निदेशक प्रशासन प्रदीप कुमार, डॉ राजीव डींगर, एवं डॉ दिनेश कुमार के साथ वरिष्ठ सहायक जयदीप यादव, प्रशासनिक अधिकारी अशोक कुमार एवं संजय सिंह का भी आभार व्यक्त किया।

पदोन्नति के बाद अध्यक्ष किरण सिंह और महामंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल निदेशक से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया ।

प्रान्तीय कार्यकारिणी के संरक्षकआदेश सिंह, संयोजक जे पी सिंह, उपेन्द्रधर द्विवेदी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत , उपाध्यक्ष श्री मनोज शाही, कोषाध्यक्ष कमलेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री श्री नागेश तोमर, संगठन मंत्री जितेन्द्र कुमार गौड़ , ऑडिटर विकास लाल एवं प्रांतीय प्रवक्ता करतार सिंह जी ने सभी पदोन्नत फार्मासिस्टों को बधाई दी ।

फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह पदोन्नति वेटनरी फार्मेसिस्ट संघ के निरंतर संघर्ष और प्रयासों से संभव हुआ ।
अशोक कुमार
महामंत्री

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें