24 घण्टे ऑनलाइन

विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दाल को कार्ययोजना बैहक सम्पन्न

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिसद - बजरंग दल सिद्धार्थनगर की जिला योजना बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय जी की अध्यक्षता में सिद्धार्थनगर नगर पालिका सभागार में संम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के…

24GhanteOnline
March 24, 2025
1 min read

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिसद - बजरंग दल सिद्धार्थनगर की जिला योजना बैठक जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय जी की अध्यक्षता में सिद्धार्थनगर नगर पालिका सभागार में संम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री सगुण श्रीवास्तव जी की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रिक्त दायित्वों की घोषणा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से अखिलेश जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। साथ में बर्डपुर प्रखंड में अध्यक्ष तेज प्रताप, मंत्री कन्हैया लाल, बर्डपुर नगर अध्यक्ष अर्जुन मद्धेशिया, मंत्री आकाश मोदनवाल तथा जोगिया प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, मंत्री राजाराम प्रजापति तथा अन्य लगभग 15 पदाधिकारियों की घोषणा की गई। प्रांत सहमंत्री सगुण जी ने सभी कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराते हुए आगामी योजनाओं पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने सभी को बधाई देते हुए प्रांत सहमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री शिवाजी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला सह मंत्री जय प्रकाश गुप्त, दुर्गा वाहिनी संयोजिका शर्मिला जी, मातृ शक्ति संयोजिका प्रमिला जी, बजरंग दल जिला संयोजक सुरेश गुप्त, विशाल चौधरी, पशुपति दुबे, आशीष सिंह, मिथिलेश, सौरभ, शारदा, आशुतोष, लक्ष्मी, अंकिता इत्यादि उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें