24 घण्टे ऑनलाइन

विश्व हिन्दू परिषद ने शोभा यात्रा निकाल कर मनया हनुमान जन्मोत्सव

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में नगर इकाई ककरहवा एवं प्रखण्ड बर्डपुर द्वारा शनिवार को बड़े धूम धाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। बताते चलें कि हनुमान गढ़ी मन्दिर दुल्हा मगरहिया से भव्य शोभा…

24GhanteOnline
April 13, 2025
2 min read

सिद्धार्थनगर। विश्व हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर के तत्वाधान में नगर इकाई ककरहवा एवं प्रखण्ड बर्डपुर द्वारा शनिवार को बड़े धूम धाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया।

बताते चलें कि हनुमान गढ़ी मन्दिर दुल्हा मगरहिया से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमे सांवरिया झांकी ग्रुप वृदांवन की हनुमान जी, शंकर पार्वती अघोडी टीम के साथ, राधा कृष्ण इत्यादि की भव्य झांकी शामिल रही। झांकी शोभायात्रा यात्रा के साथ ककरहवा कस्बा होते हुए बॉर्डर पर पहुँची वहां से वापस होते हुए झांकी श्री राम जानकी मंदिर पहुँची, जहा पर शोभा यात्रा का समापन हुआ तथा मन्दिर परिसर में ही हनुमान जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तिमय गीतों से श्रद्धालुओं में भक्तिमय का भव्य संचार हुआ। इससे पूर्व कलाकारों द्वारा झांकियों के माध्यंम से जगह जगह हनुमान लीला, शिव तांडव, कृष्ण लीला के माध्यम से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य रूप से डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, सदर विधायक श्याम धनी राही, जिला पंचायत सदस्य सबलू साहनी, जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय, जिला सह मंत्री जय प्रकाश, समाज सेवी अमन जायसवाल, रिंकू पाल, पूर्व प्रधान बाल मुकुंद जायसवाल, प्रखण्ड अध्यक्ष तेज प्रताप कन्नौजिया, मंत्री कन्हैया गुप्ता, नगर अध्यक्ष सर्वेश वर्मा, आकाश वर्मा, बजरंग दल संयोजक सुरेश गुप्ता, विजय गुप्ता, मिलन प्रमुख शारदा पण्डित, सिंटू श्रीवास्तव, श्रवण प्रजापति, लवकुश मौर्या, सुभाष चन्द्र कसौधन, अर्जुन मद्धेशिया, आकाश मोदनवाल, राकेश मिश्रा, आदि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यक्रता शामिल रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें