24 घण्टे ऑनलाइन

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें, इस मामले में विजलेंस जांच शुरू

बलिया। यूपी के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजलेंस जांच शुरू हो गई है। सतर्कता ने विधायक उनकी पत्नी बेटा और बेटी के नाम खरीदी गईं जमीन मकान…

24GhanteOnline
March 22, 2025
2 min read

बलिया। यूपी के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजलेंस जांच शुरू हो गई है। सतर्कता ने विधायक उनकी पत्नी बेटा और बेटी के नाम खरीदी गईं जमीन मकान फ्लैट व्यवसायिक और कृषि जमीन की जानकारी मांगी है। जांच अधिकारी का नाम पद और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह (Umashankar Singh)  के खिलाफ विजलेंस (Vigilance) जांच शुरू हो गई है। सतर्कता विभाग ने महानिरीक्षक प्रयागराज को पत्र लिखकर विधायक, उनकी पत्नी, बेटा और बेटी के नाम खरीदी गईं जमीन, मकान, फ्लैट, व्यवसायिक और कृषि जमीन की जानकारी मांगी है। जांच अधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

महानिरीक्षक प्रयागराज ने सभी उप निबंधन कार्यालय को निर्देशित किया है कि उमाशंकर सिंह, उनकी पत्नी पुष्पा सिंह, बेटी यामिनी व बेटे युकेश के नाम से प्रदेश में खरीदी गई जमीन, मकान, फ्लैट या अन्य प्रकार की संपत्तियों की जानकारी सतर्कता विभाग को उपलब्ध कराए। शासन ने इस संबंध में स्थानीय स्तर पर भी सतर्कता विभाग को निर्देश दिया है, ताकि आसानी से संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा सके। बनारस में सभी उप निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री कार्यालय) ने संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें