शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली के स्पीकर का ऐलान, ये होंगे डिप्टी स्पीकर
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण से पहले विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में नई सरकार के शपथग्रहण से पहले विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम का भी ऐलान कर दिया है। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) विधानसभा स्पीकर होंगे। पार्टी ने डिप्टी स्पीकर के लिए मोहन सिंह बिष्ट के नाम का ऐलान किया है। उत्तराखंडी मूल के मोहन सिंह बिष्ट सात बार के विधायक हैं और इस बार उन्होंने मुस्तफाबाद जैसी बीजेपी के लिए कठिन मानी जाने वाली विधानसभा सीट से जीत हासिल की है।
विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) रोहिणी विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में विजेंद्र गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को करीब 38 हजार वोट के बड़े अंतर से हराया था। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली की पिछली विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता थे। विजेंद्र गुप्ता को 5 अगस्त 2024 को तब की विपक्षी पार्टी रही बीजेपी के विधायक दल का नेता बनाया गया था। आम आदमी पार्टी की सरकार के समय कई बार ऐसा हुआ जब विजेंद्र गुप्ता को मार्शल बुलाकर विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया।
सत्ता परिवर्तन के बाद अब उन्हीं विजेंद्र गुप्ता (Vijender Gupta) पर विधानसभा की कार्यवाही के संचालन की जिम्मेदारी होगी। मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के डिप्टी स्पीकर होंगे। मोहन सिंह बिष्ट करावल नगर विधानसभा सीट से साल 1998 से 2013 तक, लगातार चार बार विधायक रहे। 2015 के चुनाव में मोहन तब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रहे कपिल मिश्रा से हार गए थे। साल 2020 के चुनाव में मोहन सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को हराकर करावल नगर सीट पर फिर से कमल खिला दिया था।
हालिया चुनाव में बीजेपी ने करावल नगर सीट से मोहन सिंह बिष्ट की जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बना दिया था। मोहन सिंह बिष्ट ने टिकट कटने के बाद निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया था। हालांकि, दो दिन के भीतर ही पार्टी ने उन्हें मुस्तफाबाद से उम्मीदवार घोषित कर दिया था। मुस्लिम बाहुल्य मुस्तफाबाद सीट पर मोहन सिंह बिष्ट ने एआईएमआईएम उम्मीदवार ताहिर हुसैन को शिकस्त दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…
PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…
‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश
ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…
भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…
