24 घण्टे ऑनलाइन

West Bengal Elections: मुर्शिदाबाद में TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े, चले लाठी-डंडे

बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल हो गया है। टीएमसी और हुमायूं कबीर के समर्थक आपस में भिड़ गए। पोलिंग बूथ के बाहर जमकर लाठी-डंडे चले। हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की गई। पथराव से कई…

24GhanteOnline
April 23, 2026
2 min read

बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में वोटिंग के दौरान भयंकर बवाल हो गया है। टीएमसी और हुमायूं कबीर के समर्थक आपस में भिड़ गए। पोलिंग बूथ के बाहर जमकर लाठी-डंडे चले। हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव की गई। पथराव से कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। TMC के कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर की कार और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कारों में तोड़फोड़ की।

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के लोगों को लाठियों से दौड़ाया। इससे कुछ देर पहले भी मुर्शिदाबाद में बवाल हुआ था। टीएमसी समर्थक और हुमायूं कबीर के समर्थकों में झड़प हो गई थी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ भी धक्कामुक्की की गई। इसके बाद फिर से यहां बवाल हो गया है। पुलिस और फोर्स स्थिति को कंट्रोल करने में लगी है।

हुमायूं कबीर की पार्टी टीएमसी समर्थकों पर पथराव का आरोप लगा रही है। बंगाल में आज पहले चरण का मतदान है। 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बाद भी बंगाल में झड़प हो गई।

मुर्शिदाबाद के भागीरथपुर में SDPO के नेतृत्व वाली सेंट्रल फोर्स ने आम लोगों की एक भीड़ को तितर-बितर कर दिया। दोनों ही पक्ष सड़क जाम कर रहे हैं। हुमायूं कबीर और तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष शफीउज्जमां शेख, अमताला-बहरामपुर स्टेट हाईवे को जाम कर रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…