24 घण्टे ऑनलाइन

BHU में देर रात तोड़फोड़ और पथराव, छात्रों के दो गुटों में हिंसक झड़प

वाराणसी। BHU में रविवार देर रात छात्रों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। रात 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर आईआईटी बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। शुरुआत में बहस हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई।…

24GhanteOnline
September 1, 2025
2 min read

वाराणसी। BHU में रविवार देर रात छात्रों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई। रात 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर आईआईटी बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए। शुरुआत में बहस हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अभी भी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात 11 बजे आईआईटी के छात्र बिड़ला (सी) चौराहे से आईआईटी कैंपस की ओर जा रहे थे। वहां दूसरे हॉस्टल के छात्र केक कटिंग कर रहे थे। उन्होंने IIT के छात्रों को रोका। फिर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई।  कहासुनी मारपीट में बदल गई और कुछ देर के बाद छात्रों की रखी बाइक में तोड़-फोड़ और पथराव की भी घटना हुई।

आईआईटी के छात्रों ने बताया कि रविवार रात IIT के छात्र बैरियर से निकलकर अपने कैंपस की तरफ जा रहे थे, तभी बिड़ला चौराहे पर कुछ छात्रों ने उन्हें रोककर पूछा कि क्या वे आईआईटी से हैं? इसके बाद बहस होने लगी। इतने में एक छात्र को थप्पड़ मारा गया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई।

आईआईटी के डायरेक्टर अमित पात्रा ने छात्रों की तीन बातों को अमल में लाने का आश्वासन दिया है:

1. IIT कैंपस की सुरक्षा मजबूत की जाए।
2. जिन छात्रों को चोट आई है, उनका सही इलाज हो।
3. जिन छात्रों ने मारपीट की, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

इस मामले में भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार सिंह ने कहा कि दो पक्षों में विवाद की सूचना पर तत्काल पुलिस फोर्स कैंपस पहुंची। सभी छात्रों को समझाकर शांत करवाया गया और वापस हॉस्टल भेजा गया। पूरे मामले की सीसीटीवी जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सभी छात्रों को हॉस्टल में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…