24 घण्टे ऑनलाइन

सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की होती है बहुत बड़ी जिम्मेदारी: विशाल सिंह

लखनऊ : सूचना विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह (Vishal Singh ) ने…

24GhanteOnline
February 6, 2026
2 min read
सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की  होती है बहुत बड़ी जिम्मेदारी: विशाल सिंह

लखनऊ : सूचना विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार को सूचना निदेशालय के सभागार में किया गया। इस अवसर पर निदेशक सूचना विशाल सिंह (Vishal Singh ) ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। साथ ही, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।

इस मौके पर निदेशक विशाल सिंह (Vishal Singh ) ने कहा कि सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। वे अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश सरकार की नीति, निर्णय एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी:-

कपिल कुमार सिंह (अध्यक्ष), निखिल मिश्रा (उपाध्यक्ष), शशांक शेखर शुक्ल (उपाध्यक्ष)

राज कुमार (महामंत्री), बृज मोहन पाण्डेय (संयुक्त मंत्री), शुभम चौहान (संगठन मंत्री)

शिव शंकर पाण्डेय (प्रचार मंत्री), मो0 सलीम अंसारी (कोषाध्यक्ष), उमेश कुमार (ऑडिटर)

आनन्दय (सदस्य), राजेश कुमार भारती (सदस्य), पंकज यादव (सदस्य), प्रवीन दुबे (सदस्य), राशि सक्सेना (सदस्य), पंकज पाल (सदस्य)

कार्यकारिणी की सदस्यों की ओर से भी प्रमोद कुमार एवं शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अमित यादव, सह निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला के देखरेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया।

इस अवसर पर अपर निदेशक, सूचना अरविन्द कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, संजय कुमार व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारिण उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें