24 घण्टे ऑनलाइन

अदरक को ऐसे करें स्टोर, लंबे समय तक रहेगी फ्रेश

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें अदरक (Ginger) का सेवन बहुत किया जाता हैं जो कि पेय पदार्थ का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी लाभदायी साबित होती हैं। दूध, चाय या सब्जी सभी में अदरक का उपयोग होता ही हैं। ऐसे…

24GhanteOnline
June 7, 2026
2 min read

सर्दियों का मौसम जारी हैं जिसमें अदरक (Ginger) का सेवन बहुत किया जाता हैं जो कि पेय पदार्थ का स्वाद बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत के लिए भी लाभदायी साबित होती हैं। दूध, चाय या सब्जी सभी में अदरक का उपयोग होता ही हैं। ऐसे में सभी इसे लंबे समय तक स्टोर करके रखना चाहते हैं कि यह खराब ना हो। लेकिन देखा जाता हैं कि समय के साथ अदरक (Ginger) सूखने लगती हैं और इसका स्वाद भी बिगड़ने लगता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से अदरक को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता हैं।

- इसे स्टोर करने के लिए हमेशा सूखा रखें। गीला अदरक (Ginger) फ्रिज में रखने से यह जल्दी ही खराब होने लगेगा।

- आप जिप लॉक बैग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अदरक को कपड़े से साफ करके बिना छिले उसे बैग में डालें। फिर उसके अंदर की हवा बाहर निकाल कर फ्रिज में रख दें।

- पेपर बैग में अदरक रख कर भी स्टोर किया जा सकता है। मगर इससे आप इसका इस्तेमाल 4-5 दिनों तक ही कर सकते हैं।

- अदरक पेस्ट बनाकर स्टोर करना अच्छा आइडिया रहेगा। इसके लिए अदरक को छिलकर टुकड़ों में काट कर मिक्सी में पीस लें। फिर इसे आइस ट्रे में डाल कर फ्रिज में जमने दें। जब अदरक के क्यूब्स तैयार हो जाएं उसे एयर टाइट कंटेनर में भर कर दोबारा फ्रिज में रखें। इस तरह आपका अदरक करीब 1 महीने तक इस्तेमाल करने लायक रहेगा।

- अदरक को धोकर कर छील लें। फिर इसे काट कर कांच की बोतल में डालें और 1 छोटा चम्मच नींबू का रस डालकर इसे बंद कर दें। इस जार को फ्रिज में रख दें।

- आप अदरक को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सिरके को यूज कर सकती है। इसके लिए अदरक को काट कर कांच में भरें। ऊपर से 1 बड़ा चम्मच सिरका डाल कर फ्रिज में रख दें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…