24 घण्टे ऑनलाइन

लव लाइफ में आ रही दिक्कतों से पाना है छुटकारा, तो धारण करें ये रत्न

रत्न शास्त्र में जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ रत्नों (Gems) को धारण करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। रत्न ज्योतिष में वैवाहिक जीवन की दिक्कतों को भी दूर करने के लिए कुछ रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती…

24GhanteOnline
December 21, 2025
2 min read

रत्न शास्त्र में जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ रत्नों (Gems) को धारण करना बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। रत्न ज्योतिष में वैवाहिक जीवन की दिक्कतों को भी दूर करने के लिए कुछ रत्नों को धारण करने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि इस रत्न को पहनने से लव लाइफ में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। प्रेम-संबंधों में मिठास आती है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। आइए जानते हैं वैवाहिक जीवन की परेशानियों को कम करने के लिए किन रत्नों (Gems) को धारण करना चाहिए?

रोज क्वार्ट्ज- रोज क्वार्ट्स स्टोन गुलाबी रंग का होता है। इस स्टोन का लव और रिलेशनशिप से कनेक्शन माना गया है। इसलिए इसे लव स्टोन भी कहा जाता है। इस स्टोन को पहनने से रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ता है। आप रोज क्वार्ट्ज का एक टुकड़ा अपने पास रख सकते हैं या ज्वेलरी पहन सकते हैं। मान्यता है कि इससे लव लाइफ बढ़िया रहती है।

एमेथिस्ट- एमेथिस्ट स्टोन वैवाहिक जीवन में इमोशनल प्रॉब्लम को दूर करने में मददगार माना गया है। मान्यता है कि इसे धारण करने से रिश्तों में स्पष्टता आती है। लव लाइफ में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है। यह स्ट्रेस और एंग्जाइटी को कम करने में भी हेल्पफुल होता है। यह रिलेशनशिप में कम्युनिकेशन और समझ को बेहतर बनाता है।

गार्नेट - गार्नेट स्टोन गहरे लाल रंग का होता है। यह जुनून, कमिटमेंट और कॉन्फिडेंस को प्रदर्शित करता है। मान्यता है कि रिश्तों में प्यार जगाने और लव लाइफ को रोमांचक बनाने के लिए यह रत्न लाभकारी साबित होता है। कहा जाता है कि यह रत्न रिश्तों में अपनी सच्ची फिलिंग्स को व्यक्त करने का साहस देता है। साथ ही आप और पार्टनर के बीच रिश्ते को मजबूत बनाता है।

सिट्रीन- सिट्रीन स्टोन पीले रंग का होता है। यह रत्न पॉजिटिविटी और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से लव लाइफ में ऊर्जा और उत्साह बना रहता है। यह रत्न खुशियां और सुख-समृद्धि को आकर्षित करता है। यह कॉन्फिडेंस भी बढ़ा सकता है।कहा जाता है कि रिलेशनशिप की चुनौतियों को दूर करने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।