अजा एकादशी का व्रत कब है? जानें इस दिन क्या करें-क्या नहीं
भादो माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी (Aja Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। सभी एकादशी की तरह ही यह एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है।…
भादो माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी (Aja Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है। सभी एकादशी की तरह ही यह एकादशी भी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अजा एकादशी व्रत को पापों के नाश और मोक्ष प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस साल अजा एकादशी 18 अगस्त को है या 19 अगस्त को या फिर 20 को, इस बात को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन बनी हुई है। चलिए आपका कंफ्यूजन दूर करते हुए बताते हैं कि अजा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।
अजा एकादशी (Aja Ekadashi) व्रत कब रखा जाएगा?
हिंदू पंचांग के मुताबिक, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 18 अगस्त को शाम 5:22 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 19 अगस्त को दोपहर 3:32 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार साल 2025 में अजा एकादशी का व्रत 19 अगस्त को किया जाएगा। वहीं, अजा एकादशी व्रत का पारण 20 अगस्त को किया जाएगा।
अजा व्रत पारण टाइम:- 20 अगस्त को सुबह 5:35 मिनट से लेकर 8:29 मिनट तक किया जाएगा।
अजा एकादशी (Aja Ekadashi) पर क्या करना चाहिए?
- अजा एकादशी के दिन उपवास करना महत्वपूर्ण है। आप निर्जला, सजल, या फलाहारी व्रत कर सकते हैं।
- अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें, उनके मंत्रों का जाप करें और आरती करें।
- अजा एकादशी पर भगवत गीता या भागवत पुराण का पाठ करें।
- अजा एकादशी पर अनाज, वस्त्र, या अन्य वस्तुओं का दान करना पुण्यदायी माना जाता है।
- अजा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भजन गाएं और कीर्तन करें।
- अजा एकादशी पर रात्रि जागरण जरूर करना चाहिए।
अजा एकादशी पर तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना और उसकी पूजा करनी चाहिए।
- एकादशी के दिन सत्यनारायण कथा सुननी या पढ़नी चाहिए।
अजा एकादशी (Aja Ekadashi) पर क्या नहीं करना चाहिए?
- अजा एकादशी के दिन चावल का सेवन करना वर्जित होता है।
- अजा एकादशी पर मांस, शराब, और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करें ।
- अजा एकादशी की रात को सोना नहीं चाहिए, बल्कि भगवान का भजन-कीर्तन करना चाहिए।
- अजा एकादशी के दिन क्रोध, झूठ, और निंदा से बचना चाहिए।
- अजा एकादशी पर बाल नहीं धोने चाहिए और दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए ।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
