बकरीद कब है? जानें क्यों मनाई जाती है ईद-उल-अजहा
ईद उल-अजहा (Eid-ul-Adha) , जिसे बकरीद (Bakrid) के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इस वर्ष भारत में बकरीद का त्योहार चांद देखने के बाद 7 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में…
ईद उल-अजहा (Eid-ul-Adha) , जिसे बकरीद (Bakrid) के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इस वर्ष भारत में बकरीद का त्योहार चांद देखने के बाद 7 जून 2025 को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में बकरीद का विशेष महत्व है, इसे कुर्बानी का त्योहार भी माना जाता है। इस त्योहार को दुनियाभर में इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग बहुत ही उत्साह से मनाते हैं। आइए जानते हैं कि बकरीद (Bakrid) क्यों मनाई जाती है, क्यों है इसका विशेष महत्व? अरब देशों में कब मनाई जाएगी बकरीद?
बकरीद (Bakrid) किस दिन मनाई जाएगी?
भारत में बकरीद (Bakrid) की तारीख सऊदी अरब में चांद दिखने के आधार पर तय की जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 12वें महीने धू-अल-हिज्जा की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है। यह तारीख रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के लगभग 70 दिनों के बाद आती है।
किस देश में कब मनाई जाएगी बकरीद (Bakrid)?
सऊदी अरब, ओमान और इंडोनेशिया में बकरीद का त्योहार 6 जून 2025 को मनाया जाएगा। वहीं, भारत, नाइजीरिया, मोरक्को, बांग्लादेश, मलेशिया और न्यूजीलैंड में बकरीद 7 जून 2025 को मनाई जाएगी।
क्यों मनाया जाता है बकरीद (Bakrid) का त्योहार?
इस्लामिक धार्मिक मान्यता के अनुसार पैगंबर मोहम्मद इब्राहिम के द्वारा ही कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई थी। माना जाता है कि अल्लाह ने एक बार पैगंबर मोहम्मद इब्राहिम से कहा था कि वे अपनी श्रद्धा और विश्वास को साबित करने के लिए अपनी सबसे अमूल्य चीज को त्याग दें। तब उन्होंने अल्लाह के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने का फैसला किया था।
कहा जाता है कि जब पैगंबर इब्राहिम अपने बेटे की कुर्बानी देने वाले थे। उसी समय अल्लाह ने अपने दूत को भेजकर बेटे को एक बकरे से बदल दिया था। तभी से बकरीद अल्लाह में पैगंबर इब्राहिम के विश्वास को याद करने के लिए मनाई जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
