24 घण्टे ऑनलाइन

कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से ये नवरात्रि शुरू होती है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है कलश स्थापना करना, जोकि पहले ही दिन की जाती है। इसके बाद नौ दिनों तक माता दुर्गा के 09 अलग-अलग…

24GhanteOnline
March 12, 2026
2 min read

चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि से ये नवरात्रि शुरू होती है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है कलश स्थापना करना, जोकि पहले ही दिन की जाती है। इसके बाद नौ दिनों तक माता दुर्गा के 09 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान भक्त उपवास करते हैं। माता को अलग-अलग तरह के पकवानों का भोग लगाते हैं। नवरात्रि के दिनों में माता अपने भक्तों के दुख हरने के लिए आती हैं।

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का दिन बहुत विशेष माना जाता है। इस दौरान भक्त कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उन्हें घर आने के लिए आमंत्रित करते हैं और फिर उन्हें भोग-प्रसाद खिलाते हैं। हालांकि, इस बार लोगों के मन में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की तारीख को लेकर संशय है कि ये 19 से शुरू हो रही है या 20 मार्च से। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की सही तारीख और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त।

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) कब से है?


पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 19 मार्च को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 20 मार्च को सुबह 04 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च से होगा। 27 मार्च को रामनवमी के साथ चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाएगा।

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) 2026 कलश स्थापना शुभ मुहूर्त


इस साल चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं। 19 मार्च के दिन पहला शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त सुबह 07 बजकर 43 मिनट पर खत्म होगा। इस दिन दोपहर को अभिजीत मुहूर्त में भी कलश स्थापना संभव होगी। कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर

अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…

एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…

Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती

अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…

दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…