गंगा दशहरा कब मनाया जाएगा?, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का त्योहार बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसाार, इस तिथि को मां गंगा…
हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का त्योहार बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसाार, इस तिथि को मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं. ये त्योहार अध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है.
धार्मिक मान्यता है कि गंगा दशहरा पर पावन नदियों में स्नान से 10 तरह के पापों से मुक्ति मिलती है. इस दिन दान करने से भी बहुत पुण्य प्राप्त होता है, तो आइए जानते हैं कि इस साल गंगा दशहरा कब मनाया जाने वाला है? साथ ही जानते हैं स्नान-दान का शुभ मुहूर्त.
गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) कब है?
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का आरंभ 25 मई को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर होगा.
इस तिथि का समापन 26 मई को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर हो जाएगा.
ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल गंगा दशहरा 25 मई 2026 को मनाया जाएगा.
गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) स्नान-दान मुहूर्त
गंगा दशहरा पर स्नान-दान और पूजा के लिए बह्मा मुहूर्त सबसे अधिक शुभ होता है. 25 मई को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजजकर 30 मिनट से 05 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है. वहीं अमृत चौघड़िया सुबह 05 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक रहेगा. शुभ चौघड़िया सुबह 08 बजकर 51 मिनट से 10 बजकर 34 मिनट तक रहेगा. इन मुहूर्तों में स्नान और पूजन के बाद आप दान कर सकते हैं. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, दान सूर्यास्त के बाद न करें.
गंगा दशहरा पर स्नान का महत्व
गंगा दशहरा के दिन दशविध स्नान का बहुत महत्व है. इस दिन गंगा जी में डुबकी लगाने से तीन प्रकार के कायिक (शरीर से किए गए), चार प्रकार के वाचिक (वाणी से किए गए) और तीन प्रकार के मानसिक पाप नष्ट हो जाते हैं.
गंगा दशहरा दान
गंगा दशहरा के दिन जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन सामग्री, घी, नमक, तेल, शक्कर और स्वर्ण का दान किया जा सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
