24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) की 22वीं किस्त का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जनवरी का महीना बीत चुका है और अब फरवरी भी खत्म होने की कगार पर है। देशभर के करोड़ों किसान इस आस में हैं कि आखिर उनके बैंक खातों…

24GhanteOnline
February 21, 2026
2 min read

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Nidhi) की 22वीं किस्त का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जनवरी का महीना बीत चुका है और अब फरवरी भी खत्म होने की कगार पर है। देशभर के करोड़ों किसान इस आस में हैं कि आखिर उनके बैंक खातों में दो हजार रुपये की सम्मान राशि कब क्रेडिट होगी।

किसानों के मन में यह सवाल उठना लाजमी है, क्योंकि कई लोगों के खेती-किसानी से जुड़े कई खर्चे इसी राशि पर निर्भर करते हैं। सरकार की तरफ से अभी तक किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 22वीं किस्त का पैसा होली के पहले खाते में आ सकता है।

होली से पहले आ सकती है किस्त?


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 24 फरवरी को किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। हालांकि, यह केवल एक संभावित तारीख है। कृषि मंत्रालय ने फिलहाल इन दावों पर कोई मुहर नहीं लगाई है। दूसरी तरफ, यह भी चर्चा तेज है कि होली के त्योहार से ठीक पहले केंद्र सरकार किसानों को यह तोहफा दे सकती है। जब तक कोई पक्की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक इन तारीखों को केवल एक अनुमान के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस


आप घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी किस्त की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं। सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in को अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर खोलें। होमपेज पर आपको ‘फार्मर कॉर्नर’ (Farmers Corner) का एक खास सेक्शन दिखाई देगा, जहां आपको जाना है।

इस सेक्शन के भीतर ‘नो योर स्टेटस’ (Know Your Status) विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। पोर्टल पर इस ओटीपी को सबमिट करते ही 22वीं किस्त का पूरा स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…