कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानें सही तिथि
जल्द ही चार धाम यात्रा शुरु होने वाली है। चार धाम यात्रा हर साल यमुनोत्री से शुरु होती है, जिसका दूसार पड़ाव गंगोत्री, तीसरा पड़ाव केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) जहां देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की जाती है फिर…
जल्द ही चार धाम यात्रा शुरु होने वाली है। चार धाम यात्रा हर साल यमुनोत्री से शुरु होती है, जिसका दूसार पड़ाव गंगोत्री, तीसरा पड़ाव केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) जहां देवों के देव महादेव की पूजा अर्चना की जाती है फिर चौथा और आखिरी पड़वा बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) है। जहां जगत का पालन हार श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। हर साल लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होते हैं, अगर आप भी चार धाम यात्रा का प्लान बना रहें हैं, तो जान लें केदारनाथ (Kedarnath) और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की सही तिथि और समय।
कब से शुरू होगी चार धाम यात्रा?
पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल 2025 यानी अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर होने वाली हैं। जहां 30 अप्रैल 2025 सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले जाएंगे। साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषणा के अनुसार केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 7 बजे भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।
चार धाम यात्रा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार चार धाम यात्रा करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इससे व्यक्ति जन्म और मृत्यु के चक्र से मुक्त हो जाता है, अर्थात व्यक्ति को दोबारा मृत्युलोक में जन्म नहीं लेना पड़ता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यह यात्रा व्यक्ति के आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बद्रीनाथ धाम को सृष्टि का आठवां वैकुंठ भी कहा जाता है। यहां भगवान विष्णु छह महीने विश्राम करने के लिए आते हैं। साथ ही केदारनाथ धाम में भगवान शंकर विश्राम करते हैं। केदारनाथ में दो पर्वत हैं, जिन्हें नर और नारायण नाम से जाना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता
हिंदू धर्म में महिलाओं के बाल धोने (Hair Wash) को लेकर कुछ मान्यताएं प्रचलित हैं, जिनके अनुसार कुछ दिनों में बाल धोना शुभ माना जाता है तो कुछ में अशुभ। ये मान्यताएं अक्सर ज्योतिषीय प्रभावों और विशिष्ट दिनों को कुछ…
