24 घण्टे ऑनलाइन

कोर्ट की छठी मंजिल से कूदकर महिला स्टेनोग्राफर ने दे दी जान, परिजन बोले-हत्या हुई

कानपुर। कानपुर कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर 30 वर्षीय नेहा संखवार ने छठी मंजिल से कूदकर जान (Suicide) दे दी। घाटमपुर की रहने वाली नेहा कोर्ट में स्टेनोग्राफर थीं और चार महीने पहले ही नौकरी मिली थी। घटना के बाद पुलिस और…

24GhanteOnline
October 18, 2025
1 min read

कानपुर। कानपुर कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर 30 वर्षीय नेहा संखवार ने छठी मंजिल से कूदकर जान (Suicide)  दे दी। घाटमपुर की रहने वाली नेहा कोर्ट में स्टेनोग्राफर थीं और चार महीने पहले ही नौकरी मिली थी।

घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। नेहा के नाना जय प्रकाश संखवार ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या (Suicide) नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है।

नेहा के पिता गोविंद प्रसाद फतेहपुर में कानूनगो हैं और भाई भानु प्रताप इटावा में दरोगा। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फोरेंसिक और पुलिस टीमें घटनास्थल की जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर जांच तेज कर दी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें