24 घण्टे ऑनलाइन

केजरीवाल के आवास के बाहर पंजाब की महिलाओं का प्रदर्शन, AAP पर लगाया ये बड़ा आरोप

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार की सर्द सुबह के बीच अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। पंजाब की महिलाएं आज केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं हैं।…

24GhanteOnline
January 4, 2025
2 min read

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार की सर्द सुबह के बीच अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं। पंजाब की महिलाएं आज केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं हैं। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें 1000 रुपए देने का वादा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया था, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया गया, इसी वजह से आज वह केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं।

इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पंजाब में AAP द्वारा किए गए झूठे वादों को उजागर करने के लिए संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार को लगभग तीन साल होने जा रहे हैं, पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को उनके वादों के आधार पर बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन लोग झांसे में आ गए और उनसे किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ।

'पंजाब की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी हुई'


अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ। AAP ने दिल्ली में महिलाओं के लिए ऐसा ही वादा किया है, इसे पूरा करने का कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, उसे दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है।

हम दिल्ली के मतदाताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे ऐसे वादों क झांसे में न आएं। दिल्ली भारत का गहना है, दिल्ली की हालत दयनीय है, चाहे पानी की बात हो या सड़कों की। हम दिल्ली की महिलाओं से अनुरोध करते हैं कि वे AAP के झूठे वादों में न फंसें। हम यह सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाएंगे कि ये मुद्दे उजागर हों।

‘मैं कहीं नहीं जा रहा…’, रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी


वहीं, प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब से कांग्रेस नेतृत्व चुनाव के दौरान दिल्ली आएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब के लोगों के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, उसे दोहराया न जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सोनिया गांधी का X पर डेब्यू, राजीव गांधी से पहली मुलाकात की कहानी सुनाई

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डेब्यू किया है। अपने पहले पोस्ट में उन्होंने आगामी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का वीडियो साझा किया। इसमें सोनिया गांधी ने…

PM रविवार को वाराणसी में वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखेंगे, भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वह वाराणसी में एक नए वस्त्र विनिर्माण केंद्र का उद्घाटन करने के साथ भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखेंगे। इसके बाद…

‘हर चुनौती का डटकर सामना करते हैं हिमवीर’, ITBP जवानों को PM मोदी का संदेश

ITBP Raising Day: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने हिमवीरों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने जवानों के साहस, समर्पण और देश के प्रति त्याग की सराहना…

भारत-पोलैंड की दोस्ती पर टस्क का बड़ा संदेश, PM मोदी से रक्षा-व्यापार पर चर्चा

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के भारत दौरे के बीच उनका एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता से पहले टस्क ने एक्स पर लिखा, ‘हमें कोई नहीं रोक सकता।’ उन्होंने भारत और…