24 घण्टे ऑनलाइन

सीएम योगी से मिले विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव

लखनऊ। वर्ष 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं महान क्रिकेटर कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में…

24GhanteOnline
May 2, 2025
1 min read

लखनऊ। वर्ष 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान एवं महान क्रिकेटर कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात सौहार्द्रपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

भेंट के दौरान दोनों हस्तियों के बीच खेल और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कपिल देव का स्वागत करते हुए उन्हें भारतीय खेल जगत का प्रेरणास्रोत बताया और उनके योगदान की सराहना की।

कपिल देव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेलों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जो योजनाएं चल रही हैं, वे युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कपिल देव को स्मृति चिन्ह भेंट किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें