पार्टी से पहले नाखून टूट जाते हैं, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खें
लंबे और खूबसूरत नाखून (Nails) हर लड़की की चाहत होती हैं, क्योंकि ये आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करते हैं. आजकल नाखून पर कई तरह के नेल आर्ट किए जाते हैं और इसके लिए लंबे नाखून होना जरूरी होते हैं. लेकिन कई लड़कियों के…
लंबे और खूबसूरत नाखून (Nails) हर लड़की की चाहत होती हैं, क्योंकि ये आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करते हैं. आजकल नाखून पर कई तरह के नेल आर्ट किए जाते हैं और इसके लिए लंबे नाखून होना जरूरी होते हैं. लेकिन कई लड़कियों के साथ देखने को मिलता हैं कि उनके नाखून बढ़ने से पहले ही बार-बार टूट जाते हैं और नेल आर्ट के लिए उनको ऑर्टिफिशियल नेल्स (Nails) का इस्तेमाल करना पड़ता हैं. ऐसे में आपको समझने की जरूरत हैं कि कई बार हॉर्मोनल कारणों की वजह से तो कई बार पोषण की कमी के चलते नाखून टूट जाते हैं.
इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से नाखूनों (Nails) के बार-बार टूटने की परेशानी को दूर करते हुए लंबे और खूबसूरत नाखून पाएं जा सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
अंडे की सफेदी
अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में निकाल लें. इसमें दो चम्मच संतरे का रस मिला लें. इस घोल को अपने नाखूनों पर 5 मिनट तक लगा कर छोड़ दें. इसमें विटामिन C होता है जो कोलजिन का प्रोडक्शन करता है, जिससे नाखून मजबूत बनते हैं.
संतरे का रस
संतरा कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है. कोलेजन एक महत्वपूर्ण एजेंट है जो नाखूनों को बढाने में मदद करता है और नाखूनों को स्ट्रॉन्ग बनाता है. संतरे के एंटीऑक्सीडेंट गुण किसी भी तरह के संक्रमण को दूर रखते हैं. एक कटोरी में संतरे का रस लें और अपने नाखूनों को लगभग 10 मिनट के लिए भिगो दें. 10 मिनट बाद नाखूनों को गर्म पानी से वॉश कर लें और मॉइस्चराइज से मसाज करें.
नाखूनों (Nails) को मॉश्चराइज करें
नाखूनों (Nails) को मॉश्चराइज रखने के लिए हाथों में लगाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें. लगातार हाथ धोना या साफ- सफाई का काम करने से आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं. इसलिए जब भी हाथों को धोते हैं उतनी बार मॉश्चराइज करें.
नींबू का रस
विटामिन C का सेवन करने से नाखूनों (Nails) की ग्रोथ बढ़ती है. आप नींबू को काट कर इसे दिन में कम से कम एक बार अपने हाथ और पैरों के नाखूनों पर रगड़ें. इसे पांच मिनट तक रगड़ने के बाद गर्म पानी से हाथों को वॉश कर लें. नींबू को नाखूनों पर रगड़ने से नाखून साफ और बैक्टीरिया मुक्त रहेंगे, साथ ही नाखूनों की ग्रोथ भी बढ़ेगी.
नारियल तेल
नारियल तेल को नाखून (Nails) बढ़ाने के लिए कारगर तरीका माना जा सकता है. दरअसल, नारियल का तेल फंगल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद कर सकता है. इंफेक्शन के कारण नाखून कमजोर हो सकते हैं. इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में नारियल तेल को गर्म करें. अब इससे अपनी उंगलियों और नाखूनों की सर्कुलर मोशन में मालिश करें. इसे रात में सोने से पहले इस्तेमाल करके रातभर के लिए छोड़ दें. फिर सुबह गुनगुने पानी से उंगलियों और नाखूनों को धो लें. ऐसा रोज रात को सोने से पहले कर सकते हैं.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
