24 घण्टे ऑनलाइन

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी पहल की है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय…

24GhanteOnline
June 21, 2025
3 min read

लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी पहल की है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभ और जीवन में इसकी महत्ता पर जागरूकता फैलाई, जिससे समाज के वंचित वर्गों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया गया।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों में रहने वाले 6,500 से अधिक बुजुर्गों ने इस अवसर पर योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। वहीं, सर्वोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों और प्रशिक्षकों के साथ मिलकर सामूहिक योग कर ‘निरोग जीवन’ का संकल्प लिया।

वृद्धाश्रमों में योग (Yoga) से मिला आत्मबल


योगी सरकार का समाज कल्याण विभाग प्रदेश के प्रत्येक जिले में 150 क्षमता वाले वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है। इस अवसर पर वाराणसी वृद्धाश्रम में बीएचयू के योग विशेषज्ञ विनोद कुमार पटेल द्वारा सभी वृद्धजनों और स्टाफ को योग कराया गया और उन्हें नियमित योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। महोबा के आधारशिला वृद्धाश्रम में योगाचार्य प्रेम नारायण स्वर्णकार ने विशेष सत्र का संचालन किया। बहराइच के अमीनपुर नगरौर वृद्धाश्रम में योगाचार्य अजय कुमार चौधरी, डॉ. राम गोपाल व अन्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को सरल योगासन सिखाए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने वृद्धजनों को प्रेरित किया कि वे हर दिन योग करें और स्वस्थ जीवन जिएं।

सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह


योग दिवस के अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में भी योग कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। चकिया, चंदौली स्थित हेतिमपुर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन जैसे योगासन किए। योग प्रशिक्षकों ने उन्हें एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक तनाव को दूर करने और जीवनशैली में अनुशासन लाने की विधियां बताईं। कार्यक्रम के दौरान सभी संस्थानों में योग को जीवनशैली में शामिल करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है। विशेष रूप से बुजुर्गों और किशोरों के लिए योग दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृष्ण प्रसाद ने बताया कि योग दिवस विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेहत को बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 तक 100 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें आवासीय सुविधा, गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी दी जाती है।

योग को जन-जन तक पहुंचाने में मिल रही सफलता


योगी सरकार द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने के प्रयासों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश पहुंचे। योग दिवस पर प्रदेश भर में समाज कल्याण विभाग की यह पहल न केवल बुजुर्गों को आत्मबल और स्वास्थ्य प्रदान कर रही है, बल्कि विद्यार्थियों को एक सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर भी प्रेरित कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…