काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर
भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं के विस्तार के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को रेल यात्रा के नए दौर से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर रेलवे के…

भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक और यात्री सुविधाओं के विस्तार के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत को रेल यात्रा के नए दौर से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर रेलवे के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि नई ट्रेन काशी और दिल्ली के बीच यात्रा को पहले से अधिक सुविधाजनक और कम समय लेने वाला बनाएगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताते हुए रेलवे के आधुनिकीकरण को लेकर अपनी बात रखी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "हम आभारी हैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के और मैं हृदय से धन्यवाद करता हूं माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी को जिन्होंने भारतीय रेल जो एक गरीब, एक बुजुर्ग, एक आम भारतीय की सवारी है, भारतीय रेल को आज आधुनिक स्वरूप दिया है।"
उन्होंने अपने पुराने रेल यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक रेलवे में होते बदलावों को करीब से देखा है। उनके मुताबिक, बदलते भारत के साथ भारतीय रेलवे भी आधुनिक सुविधाओं और तकनीक को अपना रही है।
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में रेलवे के पुराने ढांचे को याद करते हुए बताया कि पहले कई रेल मार्गों पर ब्रॉडगेज और मीटरगेज की व्यवस्था एक साथ मौजूद थी। इस समस्या को लेकर संसद में लगातार सवाल उठाए जाते थे, लेकिन उस समय केवल आश्वासन मिलते थे। उन्होंने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सभी रेलवे लाइनें ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो चुकी हैं और उनका विद्युतीकरण भी पूरा हो गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सुविधा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले काशी से दिल्ली पहुंचने में रेल के जरिए 13 से 14 घंटे लगते थे, जबकि नई ट्रेन इस दूरी को महज 8 से 9 घंटे में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन यात्रियों के समय और श्रम दोनों की बचत करेगी। इससे लंबी दूरी की रेल यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने 15 फरवरी 2019 को देश की पहली वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ को भी याद किया, जिसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि शुरुआती वंदे भारत में चेयर कार की सुविधा थी, जबकि अब स्लीपर संस्करण यात्रियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। योगी ने कहा कि यात्री रात में काशी से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे और दिल्ली से यात्रा शुरू करने वाले अगले दिन सुबह काशी पहुंच पाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि काशी और देश की राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाली यह रेल यात्रा यात्रियों के लिए सुखद और मंगलमय होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
