सीएम योगी के जनसहभागिता विजन को कासगंज में मिली उड़ान, घर बैठे मिल रहा योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में योग (Yoga) को जन-जीवन का हिस्सा बनाने के लिए अनेक पहलें की हैं। योगी सरकार द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी विभागों और ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविरों का आयोजन,…
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में योग (Yoga) को जन-जीवन का हिस्सा बनाने के लिए अनेक पहलें की हैं। योगी सरकार द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी विभागों और ग्रामीण क्षेत्रों में योग शिविरों का आयोजन, योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति और आमजन को इसके लाभों से जोड़ने के लिए जन-जागरूकता अभियानों को गति दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) का मानना है कि स्वस्थ समाज ही समृद्ध समाज की नींव होता है। योगी सरकार का योग को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी खासा फोकस है। इसी को ध्यान में रखते हुए कासगंज जिला प्रशासन द्वारा योग प्रतियोगिता ई-प्रमाण पत्र अभियान की अनूठी पहल का शुभारंभ किया गया। इस पहल ने ‘डिजिटल उत्तर प्रदेश’ और ‘स्वस्थ उत्तर प्रदेश’ के लक्ष्य को साकार करने में अपनी अहम भूमिका निभायी है। कासगंज की पहल को जनसहभागिता का भी बड़ी संख्या में समर्थन मिला है। पिछले 48 घंटों में कासगंज में पहल से 10 हजार से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया है।
जिला प्रशासन की वेबसाइट www.kasganjadmin.in पर अप्लाई कर प्राप्त कर रहे ई प्रमाण पत्र
कासगंज जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के विजन योग (Yoga) को जन जीवन का हिस्सा बनाने एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से युवाओं में योग के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र अभियान का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत 19 जून को की गयी थी। इस डिजिटल पहल ने युवाओं और नागरिकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है।
उन्होंने बताया कि अभिनव प्रयास का मुख्य उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करना और डिजिटल तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। इस पहल के तहत कोई भी व्यक्ति अपने घर पर योग करके जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट www.kasganjadmin.in पर घोषणा पत्र भर सकता है और कुछ ही मिनटों में ईमेल के माध्यम से उसे प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाता है। यह प्रमाण पत्र जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के हस्ताक्षर से जारी किया जाता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और गरिमा और भी बढ़ जाती है।
मुहिम से जुड़ने के साथ युवा दूसरों को भी कर रहे जागरूक
डीएम ने बताया कि सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप योग प्रतियोगिता ई प्रमाण पत्र अभियान विशेष रूप से युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। युवा न केवल स्वयं इसमें भाग ले रहे हैं बल्कि अपने दोस्तों और परिजनों को भी इस अभियान से जोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्राप्त ई-प्रमाण पत्र को साझा कर वे दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक कर रहे हैं, जिससे यह मुहिम तेजी से जन-आंदोलन का रूप ले रही है।
उन्होंने बताया कि योग (Yoga) केवल एक शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक संतुलन का माध्यम है। आज के समय में जब डिजिटल माध्यम तेजी से लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं, तब ऐसे प्रयासों के जरिए स्वास्थ्य और तकनीक का संगम स्थापित करना समय की मांग है।
सीएम योगी (CM Yogi) के स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र के विचार को कर रही साकार
कासगंज की यह अनूठी पहल न केवल योग को नई पीढ़ी के लिए प्रासंगिक बना रही है, बल्कि डिजिटल तकनीक का उपयोग करके इसे एक बड़े जन अभियान में परिवर्तित भी कर रही है। यह मॉडल प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकता है। योग को जन-जन तक पहुंचाने की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘योग भारत की धरोहर है’ वाले दृष्टिकोण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘स्वस्थ नागरिक, सशक्त राष्ट्र’ के विचार को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा
लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…
Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी
अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…
योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'
आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…
जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर
लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…
