24 घण्टे ऑनलाइन

पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण को तत्पर योगी सरकार, उत्थान पर दे रही विशेष ध्यान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) राज्य के पिछड़े वर्गों (Backward Class) के सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक उन्नयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर…

24GhanteOnline
April 13, 2025
3 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) राज्य के पिछड़े वर्गों (Backward Class) के सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक उन्नयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के दृष्टिकोण को आत्मसात करते हुए सरकार शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में कई योजनाओं को लागू कर रही है। छात्रों को छात्रवृत्ति और कंप्यूटर प्रशिक्षण व छात्रावास अनुरक्षण जैसी योजनाओं के माध्यम से तो गरीब घर की बेटियों को शादी अनुदान के माध्यम से सशक्त किया जा रहा है। वहीं, पिछड़े वर्ग के महापुरुषों के नाम पर विभिन्न योजनाओं को संचालित और स्थापना की जा रही है।

मिल रहा छात्रवृत्ति का लाभ


पूर्वदशम् छात्रवृत्ति योजना के तहत विगत 8 वर्ष में 32,49,854 अनुसूचित जाति के छात्रों को 708.49 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन से लेकर भुगतान तक की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹300 करोड़ की राशि निर्धारित की गई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने आवेदन किया और लाभ अर्जित किया।

इसी तरह, दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत 8 वर्षों में 89,31,203 छात्रों को 9,662.25 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹2175 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया था, जिसमें 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपने आवेदन जमा किए।

गरीब बेटियों का कराया जा रहा विवाह


शादी अनुदान योजना के तहत 8 वर्ष में 4,75,567 लाभार्थियों को 951.13 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जा चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹200 करोड़ का प्रावधान रखा गया था जिससे 1 लाख लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य था। इसके अतिरिक्त, कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत 2024-25 में 'ओ' लेवल प्रशिक्षण के लिए ₹35 करोड़ का प्रावधान किया गया था। इसके तहत 34 हजार प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित किया गया।

ये भी महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे


▪️छात्रावास अनुरक्षण योजना के अंतर्गत 6 छात्रावासों के रख-रखाव हेतु ₹2 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

▪️कचरा उठाने वाले नागरिकों को राशन कार्ड की सुविधा प्रदान की गई है।

▪️विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 3,68,076 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं।

इन महापुरुषों के नाम पर संचालित की जा रहीं योजनाएं और स्थापना

▪️प्रत्येक कृषि मंडी में माता शबरी के नाम पर कैंटीन और विश्रामालय स्थापित किया जा रहा है। कैंटीन में सब्सिडाइज्ड दरों पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

▪️निषादराज के नाम पर निषादराज बोट सब्सिडी योजना की शुरुआत, जिसके तहत नाव क्रय करने के लिए अनुदान की व्यवस्था की गई है।

▪️संत कबीरदास के नाम पर सीएम मित्र पार्क योजना को चलाया जा रहा है।

▪️संत रविदास के नाम पर 2 जनपदों में लेदर पार्क स्थापित किए जा रहे हैं।

▪️भारत रत्न बाबा साहब भीम राम आंबेडकर के नाम पर समाज कल्याण छात्रावास पुनर्निमाण एवं नव निर्माण योजना चलाई जा रही है।

▪️धरती आबा बिरसा मुण्डा के नाम पर मीरजापुर एवं सोनभद्र में जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें