24 घण्टे ऑनलाइन

योगी सरकार ने पहले की सरकार से तीन गुना अधिक किया गन्ना मूल्य भुगतान, छह गुना धान खरीद, दोगुना हुई गेहूं खरीद

सहारनपुर : योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में सहारनपुर में आठ वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। किसानों (Farmers) , महिलाओं से लेकर गरीबों तक, हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। योगी सरकार…

24GhanteOnline
March 25, 2025
3 min read

सहारनपुर : योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में सहारनपुर में आठ वर्षों के दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। किसानों (Farmers) , महिलाओं से लेकर गरीबों तक, हर वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। योगी सरकार ने सहारनपुर में पहले की सरकार से तीन गुना अधिक गन्ना मूल्य (Sugarcane Price) का भुगतान किया है। साथ ही, छह गुना अधिक धान खरीद और दो गुना गेहूं खरीद कर किसानों को पिछले 8 वर्षों में बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया है। सहारनपुर में योगी सरकार के प्रयासों से पहली बार 306519 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि मिली, वहीं किसान ऋण मोचन योजना से 73570 किसानों को लाभ पहुंचा है।

किसानों (Farmers) के हित में उठाए बड़े कदम


योगी सरकार ने किसानों vके हित में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। पीएम किसान सम्मान निधि से 3,06,519 किसानों को पहली बार लाभ मिला। जबकि किसान ऋण मोचन योजना के तहत 73,570 किसानों को राहत मिली है। गन्ना किसानों को 13,193 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। जबकि गेहूं खरीद 38,77,188 क्विंटल और धान खरीद 4,11,851 क्विंटल की गई है।

आवास योजनाओं से बड़े पैमाने पर मिला घर


गरीबों को घर देने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाईं जिससे बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का अवसर मिला। सहारनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7,763 लोगों को घर मिला। जबकि, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से 34,094 लाभार्थियों को लाभ मिला। यही नहीं, पहली बार 1,221 लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला। वहीं, सफाई और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बड़ी संख्या में शौचालय बनाए। इसके अंतर्गत 1,46,291 व्यक्तिगत शौचालय जबकि 902 सामुदायिक शौचालय बने।

पेंशन योजनाओं का समाज के कमजोर वर्गों को मिला लाभ


योगी सरकार ने समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने के लिए कई पेंशन योजनाओं को लागू किया। इसके अंतर्गत निराश्रित महिला पेंशन (नवीन स्वीकृति) के अंतर्गत 48,942 महिलाओं को लाभ मिला। जबकि वृद्धावस्था पेंशन (नवीन स्वीकृति) के अंतर्गत 51,787 बुजुर्गों को पेंशन मिली। इसी प्रकार, दिव्यांगजन पेंशन (नवीन स्वीकृति) योजना से 11,044 लोगों को लाभ मिला।

विवाह, मातृ और शिक्षा योजनाओं का लाभ


महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए सरकार ने विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जिसके अंतर्गत सामूहिक विवाह योजना में 8,221 जोड़ों की शादी कराई गई। साथ ही, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना से 54,352 बेटियों को मदद मिली। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 1,29,688 महिलाओं को सहायता दी गई। इसके अलावा, पहली बार निःशुल्क राशन वितरण (गेहूं/चावल) योजना के तहत 1,34,71,033 क्विंटल अनाज वितरित किया गया।

युवाओं की टेक्निकल एजुकेशन के तहत भी योगी सरकार ने काफी काम किया। इसके अंतर्गत 66,991 बच्चों को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किए गए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें