24 घण्टे ऑनलाइन

‘संविधान शिल्पी’ के प्रति युवाओं के मन में और अलख जगाएगी योगी सरकार

लखनऊ : योगी सरकार ‘संविधान शिल्पी’ डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति युवाओं के मन में और अलख जगाएगी। योगी सरकार ने बाबा साहेब की 134वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। बाबा साहेब की जयंती के…

24GhanteOnline
April 12, 2025
4 min read

लखनऊ : योगी सरकार ‘संविधान शिल्पी’ डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति युवाओं के मन में और अलख जगाएगी। योगी सरकार ने बाबा साहेब की 134वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में एक दिन पहले 13 अप्रैल की सुबह से ही अनेक कार्यक्रम प्रारंभ होंगे। वहीं 14 अप्रैल को जयंती पर भी अनेक आयोजन किए जाएंगे। युवा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व से भी परिचित होंगे। आंबेडकर जयंती (Ambedkar Jayanti) पर योगी सरकार प्रदेश व देश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगी।

13 अप्रैल की सुबह निकलेगी भीम पदयात्रा


बाबा साहेब की 134वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) (14 अप्रैल) से एक दिन पहले 13 अप्रैल की सुबह 6.30 बजे मरीन ड्राइव से अंबेडकर पार्क तक भीम पदयात्रा निकलेगी। यह पदयात्रा माय भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना व नेहरु युवा केंद्र संगठन द्वारा निकाली जाएगी। एनएसएस की विशेष कार्याधिकारी व राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि पदयात्रा में लखनऊ विश्वविद्यालय, बाबू बनारसी दास विवि, ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय संस्कृत विवि, डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि, उप शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल के कुल 1400 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इस पदयात्रा का शुभारंभ योगी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। इस यात्रा के जरिए डॉ. आंबेडकर के कृतित्व व व्यक्तित्व से युवाओं को अवगत कराया जाएगा।

योगी सरकार की तरफ से देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच देगा संस्कृति विभाग


योगी सरकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिवस (Ambedkar Jayanti) पर देश-प्रदेश के कलाकारों को मंच मुहैया कराएगी। यह सभी कार्यक्रम बाबा साहेब पर आधारित होंगे।

(डॉ. भीमराव आंबेडकर मेमोरियल गोमती नगर दोपहर एक से रात्रि 8.30 बजे तक )

लखीमपुर खीरी के श्यामजीत सिंह व मऊ के त्रिभुवन भारती लोकगीत पर प्रस्तुति देंगे। लखनऊ के विपिन कुमार ‘अभी सपना अधूरा है’ नृत्य नाटिका से बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालेंगे। बाबा साहेब पर आधारित नृत्य नाटिकाः ‘आंबेडकर प्यारा’ की प्रस्तुति लखनऊ की निहारिका कश्यप व टीम करेगी। बलिया के रामदुलार, वाराणसी के भइया लाल पाल व गोरखपुर के मनोज कुमार पासवान बिरहा की प्रस्तुति देंगे। मुंबई के अनिरुद्ध वनकर सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ योगी सरकार के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह करेंगे।

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विविः मुंबई के कलाकार सचिन वाल्मीकि सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत करेंगे।

आंबेडकर महासभाः लखनऊ के रामनिवास पासवान, भदोही की लक्ष्मी रागिनी, लखनऊ की शुभम रावत व जया कुमारी का कार्यक्रम होगा। विभाग की तरफ से बाबा साहेब के जीवन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वहीं सुबह 9 बजे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा परिसर में भी जन्म दिवस समारोह मनाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर भव्य आयोजन के लिए दिशा निर्देश जारी, विचार गोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का होगा आयोजन

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती (Ambedkar Jayanti) 14 अप्रैल, 2025 को पूरे प्रदेश में अत्यंत गरिमा एवं राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। विशेष अवसर पर जिलों में भव्य समारोहों, विचार गोष्ठियों एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, जयंती से एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को प्रदेश के समस्त पार्कों एवं स्मारकों की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। उन सभी पार्कों में जहां महापुरुषों, राष्ट्रनायकों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, की साफ-सफाई की जाएगी। इस अभियान में स्थानीय जनता के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी भी सहभाग करेंगे।

अगले दिन यानी 14 अप्रैल को जिलों के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। उनके जीवन व कृतित्व पर आधारित विशेष कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें डॉ. आंबेडकर के विचारों एवं संविधान निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया जाएगा। मुख्य सचिव द्वारा समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं इन आयोजनों में भाग लें तथा जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार ने दिवाली पर राजस्व परिषद के 285 कार्मिकों को दिया पदोन्नति का तोहफा

लखनऊ। योगी सरकार ने दिवाली के अवसर पर राजस्व परिषद के कार्मिकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश ने विभाग के 285 कार्मिकों को राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इनमें 206 लेखपाल और…

Deepotsav: अयोध्या में 30 लाख दीयों की तैयारी, छोटे दुकानदारों की कमाई तीन गुना बढ़ी

अयोध्या। रामनगरी में दीपोत्सव की रोशनी अभी पूरी तरह जगमगाने में दो दिन बाकी हैं, लेकिन इसकी चमक छोटे दुकानदारों की जेब तक पहुंचने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नव्य, भव्य और दिव्य अयोध्या में आयोजित…

योगी सरकार में संस्कृति और युवा शक्ति के संगम का मंच बना 'सनातन शंखनाद'

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, युवा शक्ति और विकास की नई उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित ‘उत्तर…

जब लग गया कि मिट्टीपलीत होनी तय है तो मैदान छोड़कर भागने लगे अखिलेश: ओपी राजभर

लखनऊ। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा पलटवार किया है। राजभर ने सपा प्रमुख को संबोधित करते हुए लिखा है कि आप चुनाव से भाग रहे हैं, वह नेता…