24 घण्टे ऑनलाइन

प्रधानमंत्री आवास के कब्जे या भुगतान की हर समस्या दूर करेगी योगी सरकार

लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के अंतर्गत आवंटियों को भवन कब्जा, भुगतान और अन्य औपचारिकताओं में आ रही दिक्कतों से अब राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश आवास…

24GhanteOnline
April 20, 2025
2 min read

लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के अंतर्गत आवंटियों को भवन कब्जा, भुगतान और अन्य औपचारिकताओं में आ रही दिक्कतों से अब राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद 21 अप्रैल से विशेष कैंप आयोजित करने जा रही है। यह कैंप 25 अप्रैल तक चलेंगे। जो सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगे। फिलहाल योजना का शुभारंभ राजधानी लखनऊ और सुल्तानपुर से किया जा रहा है।

इन कैंपों में भवन के आवंटन, कब्जा, प्रबंधन सूचना प्रणाली ( एमआईएस ) पोर्टल पर एंट्री सहित सभी औपचारिकताओं की पूर्ति की जाएगी।खास बात यह है कि आवेदकों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र व जाति प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

जिनके आधार पर जांच की जाएगी। लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास (PM Awas ) के लिए यह कैंप उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद, कार्यालय परिसर, सेक्टर-9, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड पर लगेगा। वहीं सुल्तानपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए यह कैंप संपत्ति प्रबंध कार्यालय, ऑफिस कम शॉपिंग काम्प्लेक्स, अंगूरीबाग अयोध्या में आयोजित किया जाएगा।

मौके पर ही किया जाएगा समस्या का समाधान


जनपद लखनऊ और सुल्तानपुर के निर्माणाधीन भवनों के आवंटियों की समस्याओं जैसे कब्जा, भुगतान, पोर्टल पर नाम दर्ज कराने जैसी परेशानियों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। किसी व्यक्ति ने निर्धारित समय पर औपचारिकताएं पूरी नहीं की तो उनका आवंटन निरस्त भी किया जा सकता है।

इसलिए सभी लाभार्थियों को अपने जरूरी कागजात कैंप में अपने साथ लेकर पहुंचना होगा। इन कैंपों में आवास विकास परिषद के अधिकारियों के साथ सूडा और डूडा के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जो आवंटियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराएंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें